शासन ने जारी की दो स्थानांतरण सूचियां, मथुरा के चार एसडीएम समेत 7 पीसीएस अधिकारी बदले

Uncategorized

लखनऊ/मथुरा । शासन ने हालिया स्थानांतरणों के क्रम में सोमवार को जारी दो सूचियों के अनुसार तीन उप जिलाधिकारियों के भी स्थानांतरण किए हैं। इनमें एसडीम छाता वैभव गुप्ता एसडीएम सदर आदेश कुमार और एसडीएम महावन उषा सिंह शामिल है। इस प्रकार अब जिले में कुल सात अधिकारियों को स्थानांतरित किया जा चुका है ।

जब कि जारी पहली सूची के अनुसार एसडीएम मांट दीपका मैहर, डिप्टी कलेक्टर रितु सिरोही, डिप्टी कलेक्टर नरेंद्र सिंह यादव तथा मथुरा-वृंदावन नगर निगम में तैनात सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी का स्थानांतरण किया गया है। सभी अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Spread the love