-टॉर्च जलाकर टीम ने चेक किए मीटर, अतिरिक्त केबलों को किया जब्त
मथुरा। शहरी विद्युत टीमों ने कार्रवाई करते हुए 22 स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े। अवैध केबलों को जब्त किया गया। चेकिंग के दौरान चोरी का लोड 67 किलोवाट मिला। अतिरिक्त केबलों को जब्त किया गया। कार्रवाई से गड़बड़ी करने वालों में खलबली मच गई। नींद से लोग जागे तो टीम को देखा।
विशेष अभियान के अंतर्गत अधिशासी अभियंता आशीष गुप्ता के नेतृत्व में सलेमपुर, कृष्णानगर,छटीकरा, नरसी विहार, गोपाल धाम,राल,बैकुंठ गार्डन,गोवर्धन रोड, महेन्द्र नगर आदि क्षेत्रों में तड़के अभियान चलाया। टीम द्वारा टॉर्च जलाकर अवैध केबलों को चेक करते हुए मीटर देखे गए। एक्सईएन आशीष ने खुद कुछ मीटरों को चेक किया। एसडीओ शुभम अग्रवाल,एसडीओ राहुल चौरसिया, जेई राकेश यादव,जेई रेड्स पवन सोनी सहित विभागीय टीम ने 22 जगह चोरी पकड़ी। चोरी का लोड 67 किलोवाट मिला। टीम द्वारा चेकिंग की वीडियो एवं फोटोग्राफी की गई। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसई शहरी मुदित तिवारी के अनुसार बिजली चोरी में करीब 37 लाख जुर्माना संभावित है। करीब नौ लाख का राजस्व वसूला गया। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह कनेक्शन से ही मीटर का उपयोग करें। चेकिंग में टीम का सहयोग करें। निर्बाध एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने और राजस्व क्षति रोकने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
— शिकायतों के आधार पर छह विशेष टीमों का गठन कर विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण व नाइट रेड की
-अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कुल 22 स्थानों पर घरेलू एवं कॉमर्शियल विधा के कई कनेक्शनों को डायरेक्ट बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया
-चेकिंग के दौरान लगभग 40 किलोवाट का अतिरिक्त भार पकड़ा गया, जिसे नियमानुसार मौके पर बुक किया गया
-त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल ₹9,78,000 (नौ लाख अठहत्तर हजार रुपये) की राजस्व वसूली की गई
-आम जनमानस एवं विद्युत उपभोक्ताओं से अपील: सुरक्षा की दृष्टि से सभी उपभोक्ता बिजली के पोलों, ट्रांसफॉर्मर तथा अन्य विभागीय विद्युत स्थापनाओं (इंस्टॉलेशन) से सुरक्षित दूरी बनाए रखें
-किसी भी प्रकार की बिजली चोरी, कटिया डालकर संचालन या स्वीकृत भार से अधिक का उपयोग करने से बचें