राष्ट्रीय मंत्री बनीं मंजुला दुबे, ब्रज के अधिवक्ताओं ने जताया हर्ष

Uncategorized

मथुरा। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के संस्थापक गोपाल राय ने मंजुला दुबे को संगठन में राष्ट्रीय मंत्री (भारत) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर मथुरा के अधिवक्ताओं ने हर्ष जताते हुए इसे ब्रज क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया है।

मूल रूप से ब्रज क्षेत्र से जुड़ी एवं वर्तमान में नोएडा निवासी मंजुला दुबे विधि स्नातक हैं। उन्होंने हिंदी और राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की शिक्षा भी प्राप्त की है। वह लंबे समय से सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। विशेष रूप से जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, महिला कल्याण और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता के लिए कार्य करती रही हैं। भगवान महादेव में गहरी आस्था रखने वाली मंजुला दुबे सनातन संस्कृति और भारतीय संस्कारों के संरक्षण व संवर्धन से भी जुड़ी हैं।

उनकी नियुक्ति पर मथुरा के अधिवक्ता नीशू यादव उर्फ लोकेंद्र सिंह, रवि ठाकुर, आशीष उपाध्याय, जयंती प्रसाद सारस्वत और शिवशंकर गौतम ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र की महिला को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

मंजुला दुबे ने नियुक्ति पर संस्थापक गोपाल राय एवं संगठन का आभार जताते हुए कहा कि वह नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगी।

Spread the love