विगत वर्षों की भांति श्री कृष्ण जन्म महोत्सव समिति समिति द्वारा नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
नगर में भगवान श्री कृष्ण की शोभायात्रा का हुआ भव्य दिव्य स्वागत
आज दिनांक 04 सितंबर 2026 को विगत वर्षों की भांति श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति (रजि.) मथुरा द्वारा भव्य दिव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से नासिक ढोल,गणेश जी,नगर के प्रमुख बैंड,सीता–राम,राधा-कृष्ण, केशव देव भगवान की झांकियां ने सभी को मंद मुग्ध कर दिया।
शोभायात्रा में श्री राधे–राधे संकीर्तन मंडली के भजनों पर लोग झूम उठे।
समिति के अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल ने बताया कि आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभअवसर पर विगत वर्षों की भांति विशाल शोभा यात्रा का आयोजन हुआ है,शोभायात्रा भरतपुर गेट से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो होली गेट, द्वारिकाधीश,स्वामी घाट, चौक बाजार,मंडी रामदास होते हुए डीग गेट अंगूरी वाटिका तक संपन्न हुई,शोभा यात्रा का खूब स्वागत किया है,ठाकुर जी का स्वागत कर आरती की है।
समिति के मीडिया प्रभारी दीपक गोला ने बताया कि आज शोभायात्रा का भव्य दिव्य आयोजन हुआ है, कल दिनाँक 05 सितंबर को 5 दिवसीय श्री कृष्ण लीला महोत्सव का लीला मंचन के बाद विश्राम होगा,05 सितंबर को शाम 7 बजे बृज कला केंद्र,मसानी पर लीला कार्यक्रम प्रारंभ होगी।
शोभायात्रा में समिति के अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल,राजेंद्र खण्डेलवाल,महामंत्री प्रेम अग्रवाल,महेश चंद प्रेस वाले,व्यापारी नेता अजय चतुर्वेदी,देवेंद्र शर्मा,मूलचंद गर्ग,राजीव मित्तल,हरकिशन मित्तल,मनीष अग्रवाल त्रिवेणी,राजेश गोयल,देवेंद्र मित्तल,अनुज अग्रवाल प्रेस वाले,डॉ. अशोक अग्रवाल,हरेश अग्रवाल,गिरीश सर्राफ,मुरारी लाल गर्ग,राजीव खंडेलवाल,सुरेश चंद्र,सुनील,अशोक कुमार,उमेश चंद,रमेश चंद,पंकज अग्रवाल,बलराम सैनी,रवि मास्टर,वीरेंद्र मित्तल,धीरेन्द्र सिंह,गोविंद अग्रवाल,अतुल अग्रवाल,गिरीश चंद सर्राफ ,अतुल हार्डवेयर वाले,मुरारी लाल सर्राफ,लक्ष्मण खंडेलवाल,रोहित मित्तल,योगेंद्र चतुर्वेदी,दीपक गोला ( मीडिया प्रभारी) सहित समिति के समस्त पदाधिकारी व सदस्य
प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।