चंपा देवी इंटर कालेज में प्रवक्ता बनने पर प्रवीण कुमार का भव्य स्वागत

Uncategorized

मथुरा ।चम्पा देवी इंटर कॉलेज, मथुरा में प्रवक्ता नियुक्त होने पर प्रवीण कुमार का उनके पैतृक गांव भगवन्तपुर हाथरस में ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा, पगड़ी पहनाकर एवं मिष्ठान वितरण कर भव्य स्वागत किया और आशीर्वाद दिया। प्रवीण कुमार, पुत्र सूबेदार टीकम सिंह राना (रिटायर्ड), निवासी वालाजीपुरम मथुरा ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा ग्वालियर से प्राप्त की है। आयोग से हुई प्रवीण कुमार की उपलब्धि से उनके जानने वालों, रिश्तेदारों, कॉलोनी एवं गांव में भारी खुशी हुई है। इस अवसर पर युवाओं ने प्रवीण कुमार को प्रेरणास्रोत मानते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. चन्द्रमोहन राना ने किया। आयोजन एवं भोजन व्यवस्था में वीरेन्द्र सिंह फौजी, प्रदीप कुमार और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। समारोह में केशवदेव शर्मा, दाऊदयाल, बनी सिंह, भजनलाल, किशन सिंह, बीचके गुरु, रामेश्वर सिंह, बच्चू सिंह, रामशरण सिंह, शिव सिंह पप्पू, शंकर लाल, लखन सिंह, श्यामसुन्दर, विजय सहित अनेक ग्रामीणों ने उपस्थित होकर प्रवीण कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Spread the love