शिक्षक समस्याओं का समाधान न होने पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने व्यक्त किया आक्रोश

Uncategorized

News4live, मथुरा । उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद मथुरा का प्रतिनिधि मंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति से मिला प्रतिनिधि मंडल द्वारा शिक्षकों की लंबित समस्याओं का समाधान न होने पर आक्रोश व्यक्त किया गया ।

संघ के जिला अध्यक्ष अतुल सारस्वत ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा 16 अक्टूबर 2026 को पत्र निर्गत कर प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश प्रदान गए हैं जबकि जनपद में शिक्षकों की जो वरिष्ठता सूची बनाई गई है उसमें अनेक विसंगतियां हैं अतः सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के द्वारा प्रदत्त निर्देशों एवं अध्यापक सेवा नियमावली 1981 अद्यतन संशोधित के नियम 22 के अनुसार जनपद की वरिष्ठता सूची में व्याप्त विसंगतियों को हटाते हुए वरिष्ठता सूची बनाई जाए जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा शासनादेशों के अनुरूप वरिष्ठता सूची को पुनः नए सिरे से बनाने हेतु समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए ।

संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र सारस्वत ने कहा कि जनपद में शिक्षकों के विगत कई वर्षों से प्रोन्नत वेतनमान स्वीकृत नहीं किए गए हैं जबकि विकास खण्डों से प्रोन्नत वेतनमान के आवेदन पत्र संपूर्ण विभागीय कार्यवाही पूर्ण करते हुए आपके कार्यालय में जमा है जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा दीपावली से पूर्व प्रोन्नत वेतनमान स्वीकृति के आदेश निर्गत करने का आश्वासन संघ को दिया

विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं में नियुक्त शिक्षकों जिनके सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन पूर्ण हो चुके हैं उनके एरियर भुगतान के आदेश दीपावली से पूर्व निर्गत करने, 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों के चयन वेतनमान स्वीकृत करने, शासनादेश एवं विभागीय निर्देशों के अनुसार शिक्षकों को प्रत्येक माह की 1 तारीख को वेतन का भुगतान करने, 15000 शिक्षक भर्ती में नियुक्त शिक्षकों की वेतन निर्धारण में विसंगति को एक वेतन वृद्धि का लाभ देने, शिक्षकों के कैशलेस चिकित्सा हेतु ऑन लाइन कार्ड विकास खंड स्तर से खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा अग्रसारित न किए जाने, मानव संपदा से शिक्षकों के विभागीय पहचान पत्र डाउनलोड करने हेतु सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देने, 69000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में नियुक्त शिक्षकों के ब्रिज कोर्स हेतु अवकाश स्वीकृत करने, शिक्षकों के किसी कारण से एक दिन के रुके हुए वेतन को बहाल करने, निलंबित शिक्षकों को जांच प्रक्रिया पूर्ण होते ही तुरंत ही बहाल करने, शिक्षकों के अवकाश प्रार्थना पत्रों पर मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से निर्धारित समय अवधि में निस्तारण करने सहित अन्य शिक्षक समस्याओं से अवगत कराया जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा संघ को आश्वासन दिया गया कि संघ द्वारा शिक्षकों की जो समस्याएं उनके संज्ञान में लाई गई हैं उनका शीघ्र ही समाधान कर दिया जाएगा

प्रतिनिधिमंडल के साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति एवं वरिष्ठ खण्ड शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र त्रिपाठी का सकारात्मक दृष्टिकोण रहा ।

प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र सारस्वत जिला अध्यक्ष अतुल सारस्वत जिला महामंत्री लक्ष्मी नारायण जिला कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार जिला मीडिया प्रभारी अरविन्द शर्मा, बदन सिंह यादव, संजीव यादव, राजीव पचौरी, बलदेव के संरक्षक राजकुमार शर्मा, मांट के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह छोकर, मथुरा के अध्यक्ष हेमन्त कुमार, राया के अध्यक्ष मुरारी लाल शर्मा बलदेव के अध्यक्ष नन्द किशोर मंत्री शुशेन्द्र मित्तल, शैलेन्द्र वार्ष्णेय, देवेन्द्र कौशिक, राजेश चौधरी, कृष्ण कुमार चौधरी, लोकेंद्र मिश्रा, सिद्धार्थ, शिव कुमार पचौरी, हरीश चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Spread the love