मथुरा की डा.लक्ष्मी दिल्ली में सम्मानित, मिला अवार्ड

Uncategorized

News4live, मथुरा। नई दिल्ली में ‘विमेन ऑप्थल्मोलॉजिस्ट सोसाइटी’ के वार्षिक सम्मेलन में ‘विशिष्ट शिक्षक’ के लिए इसाबेल हायेस चैपिन बैरोज अवार्ड मथुरा की एसोसिएट प्रोफेसर एवं पर्दा रोग विशेषज्ञ डा.लक्ष्मी कुनियाल को दिया गया। जूनियर चिकित्सकों को शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह अवार्ड विमेन ऑप्थल्मोलॉजिस्ट सोसाइटी की अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय नेत्र रोग संघ के पूर्व अध्यक्ष ने डा.लक्ष्मी को दिया है। डा.लक्ष्मी डीएनबी और एमएस छात्र-छात्राओं के लिए एक मान्यता प्राप्त स्नातकोत्तर शिक्षिका हैं। इससे पूर्व भी उनको दिल्ली में सम्मानित किया जा चुका है।

Spread the love