मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दीनदयाल नगर की ओर से सदर बाजार स्थित श्री चन्दन सिंह यादव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्रारंभिक वर्ग का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महानगर बौद्धिक शिक्षण प्रमुख संजय जी ने किया। इस दौरान वर्ग कार्यवाह राज कुमार जी की मौजूदगी रही।
उद्घाटन कार्यक्रम में नगर संघचालक बृजेश जी, महानगर कार्यवाह विजय जी, महानगर सहकार्यवाह श्रीओम जी, महानगर प्रचारक सचिन जी और विद्यालय के प्रधानाचार्य महावीर जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। इस दौरान चिराग, संजय डीजीसी, हरीश, आशीष, गौरव, जगन्नाथ, हितेंद्र, प्रभूदयाल एडीजीसी, नैतिक, कपिल, रजत, सुमित, यश, हेमकिशोर, बांकेलाल, संजय पार्षद, तरुण पार्षद, विकास पार्षद, चंद्रमोहन और मोहित सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रारंभिक वर्ग के माध्यम से स्वयंसेवकों को संघ की कार्यपद्धति, अनुशासन, संगठनात्मक गतिविधियों और सामाजिक दायित्वों से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने वर्ग को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता की।