-चिकित्सकों ने साझा किए अनुभव
मथुरा ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी द्वारा स्थानीय एक होटल में कॉर्नियल परफोरेशन (आंख की पुतली में छेद) का इलाज विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
प्रमुख वक्ता डा. शेफाली मजूमदार एसोसिएट प्रोफेसर, नेत्र विज्ञान विभाग एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा थीं। डा. शेफाली ने इस विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

चिकित्सकों द्वारा पूछे गए सभी सवालों के स्पष्ट जवाब दिए। इससे पूर्व डा.पूनम अग्रवाल ने डा.शेफाली का स्वागत किया। लेक्चर के बाद, प्रेसिडेंट डा. मुकेश जैन ने वक्ता को स्मृति-चिह्न भेंट किया। सोसाइटी के दो सदस्यों, डा. पंकज यादव और डा. ऋषभ चंद को आगरा ऑप्थैल्मिक एसोसिएशन की एग्जीक्यूटिव कमेटी में चुने जाने पर डा. मुकेश तनेजा द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्र में डा. निधि जैन,डा. रिकी मित्तल,डा. धीरज,डा. झूमी, डा. विशाल, डा. आशुतोष मिश्रा, डा. मीमांसा,डा. मधुवन, डा.प्रियंका शर्मा,डा. अर्पिता, डा.शिखा शर्मा, डा.योगेश,डा.अंजलि,डा.मनिका,डा.जूही,डा.मनिका आदि नेत्र रोग चिकित्सक मौजूद रहे।
