बिहारीजी, ब्रज में घर मेरा बना दोगे तो क्या होगा..

टॉप न्यूज़

ब्रजरज उत्सव के पांचवे दिन मची धूम, शनिवार को भारी पड़े स्थानीय कलाकार, दी जोरदार प्रस्तुति
मथुरा। ब्रजरज उत्सव की धूम मची हुई है। शनिवार को पांचवें दिन स्थानीय लोक कलाकारों के साथ के के सूफी और अतुल पंडित की जुगलबंदी ने समां बांध दिया।
प्रमुख आयोजन में गायक अतुल पंडित की भक्तिपूर्ण प्रसुतियों पर लोग जमकर झूमे। विनोद गर्ग कसेरे द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम में अतुल पंडित ने ‘बिहारीजी ब्रज में घर मेरा बना दोगे तो क्या होगा’ पर लोग भक्तिमय हो गए। उन्होंने बम लहरी की स्वर लहरियों पर सभी को झूमने पर मजबूर किया। उन्होंने कई तरह की मेलोडी प्रस्तुत की। इसके बाद केके सूफी ने भी बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं।
इस प्रमुख प्रस्त

उत्सव में पूर्व डॉ खेमचंद यदुवंशी की नाट्य शैली की दानवीर राजा मोरध्वज की प्रस्तुति हुई।लोकनाटय भगत-सांगीत दानवीर राजा मोरध्वज का मंचन आधुनिकता के कलेवर के साथ प्रारम्भ किया तो लोग नक्कारे की खनक पर झूम उठे। उसके बाद स्थानीय लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। प्रसिद्ध भजन गायक जगदीश बृजवासी ने ब्रज के पारंपरिक और स्वनिर्मित भजनों की माला प्रस्तुत की तो माहौल आध्यात्मिक हो गया। एक से एक भजन प्रस्तुत किए गए। इसके बाद सपेरों के ग्रुप की बीन की आश्चर्यजनक स्वर लहरियों में लोगों का मनोरंजन किया।

Spread the love