
मथुरा। यूको बैंक द्वारा बुधवार को मथुरा केंद्र में “यूको एमएसएमई, रिटेल, कृषि एवं संसाधन कार्निवल” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम श्री प्रेम शंकर झा, मुख्य महाप्रबंधक एवं एमएसएमई प्रमुख, प्रधान कार्यालय, कोलकाता तथा श्री जावेद, उप महाप्रबंधक एवं आंचलिक प्रमुख, मेरठ की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्निवल में मथुरा केंद्र के अंतर्गत आने वाली सभी शाखाओं के सम्मानित ग्राहकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर ग्राहकों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए, जो ग्राहक सहभागिता को सुदृढ़ करने तथा व्यापार वृद्धि को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम का सफल आयोजन श्री अमित कुमार, शाखा प्रबंधक, मथुरा तथा श्री अमित उपाध्याय, शाखा प्रबंधक, गोवर्धन द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में मेरठ आंचलिक कार्यालय से पधारे श्री आशीष सिंह गौर, मुख्य प्रबंधक, संसाधन, श्री अनूप बंसल, मुख्य प्रबंधक, एमएसएमई एवं कृषि तथा श्री विवेक कुमार, मुख्य प्रबंधक, रिटेल का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। आयोजकों ने मुख्य महाप्रबंधक महोदय एवं सभी ग्राहकों को आश्वस्त किया कि इस प्रकार के कार्निवल कार्यक्रम निश्चित रूप से बैंक की वृद्धि में सहायक सिद्ध होंगे।