आज का पंचांग : मंगलवार, 14 फरवरी 2023

ज्योतिष

. ।। 🕉️ ।।
🚩🌞 सुप्रभातम् 🌞🚩
📜««« आज का पंचांग »»»📜
कलियुगाब्द…………………….5124
विक्रम संवत्……………………2079
शक संवत्………………………1944
रवि…………………………..उत्तरायण
मास……………………………फाल्गुन
पक्ष……………………………….कृष्ण
तिथी…………………………….अष्टमी
प्रातः 09.02 पर्यंत पश्चात नवमी
सूर्योदय…………..प्रातः 07.00.44 पर
सूर्यास्त…………..संध्या 06.22.19 पर
सूर्य राशि………………………….कुम्भ
चन्द्र राशि………………………वृश्चिक
गुरु राशि………………………….मीन
नक्षत्र……………………… ..अनुराधा
रात्रि 01.52 पर्यंत पश्चात ज्येष्ठा
योग………………………………..ध्रुव
दोप 12.17 पर्यंत पश्चात व्याघात
करण…………………………..कौलव
प्रातः 09.02 पर्यंत पश्चात तैतिल
ऋतु…………………..(तपस्य) शिशिर
दिन…………………………..मंगलवार

🇬🇧 आंग्ल मतानुसार :-
14 फरवरी सन 2023 ईस्वी ।

⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.18 से 01.03 तक ।

👁‍🗨 राहुकाल :-
दोप 03.29 से 04.54 तक ।

☸ शुभ अंक…………………5
🔯 शुभ रंग……………केसरिया

🌞 उदय लग्न मुहूर्त :-
कुम्भ
06:59:32 08:33:16
मीन
08:33:16 10:04:17
मेष
10:04:17 11:45:01
वृषभ
11:45:01 13:43:39
मिथुन
13:43:39 15:57:21
कर्क
15:57:21 18:13:31
सिंह
18:13:31 20:25:20
कन्या
20:25:20 22:35:59
तुला
22:35:59 24:50:37
वृश्चिक
24:50:37 27:06:47
धनु
27:06:47 29:12:24
मकर
29:12:24 30:59:32

🚦 दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।

चौघडिया :-
प्रात: 09.51 से 11.15 तक चंचल
प्रात: 11.15 से 12.40 तक लाभ
दोप. 12.40 से 02.04 तक अमृत
दोप. 03.28 से 04.53 तक शुभ
रात्रि 07.53 से 09.28 तक लाभ ।

📿 आज का मंत्र :-
।। ॐ महावीराय नमः ।।

📯 संस्कृत सुभाषितानि :-
न हि ज्ञानसमं लोके पवित्रं चान्यसाधनं ।
विज्ञानं सर्वलोकानामु- त्कर्षाय स्मृतं खलु ॥
अर्थात :
इस लोक में ज्ञान के समान पवित्र दूसरा कोई साधन नहीं है, शास्त्रों में विज्ञान को समस्त लोकों की प्रगति के लिए निश्चित किया गया है ॥

🍃 आरोग्यं :
धनिये का पानी पीने के फायदे –

1. डायबिटीज से आराम –
धनिए को मधुमेह नाशी यानी कि डायबिटीज को दूर भगाने वाला माना जाता है। धनिया के बीज ब्लड शुगर को ग्लाइकोजन में बदलने में मदद कर सकता है। जब ब्लड शुगर ग्लाइकोजन में परिवर्तित होता है, उच्च ब्लड शुगर का स्तर सामान्य स्तर तक गिर सकता है। इसका पानी पीने से खून में इंसुलिन की मात्रा नियंत्रित रहती है।

2. मासिक धर्म के दौरान पेट दर्द को कम करे –
मासिक धर्म के दौरान पेट में दर्द को कम करने के लिए धनिया बीज महिलाओं के लिए एक समाधान है। इस समस्या को हल करने के लिए आप धनिया के बीज का उपयोग कैसे कर सकते हैं? इसके लिए आधा लीटर पानी में लगभग 6 ग्राम धनिए के बीज डालकर खौलाएं। इस पानी में चीनी डालकर पीने से लाभ होगा।

आज का राशिफल :-

🐐 राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। समाज में आपके कार्यों की आलोचना होगी। राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। वाणी पर संयम रखें।

🐂 राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मेहनत सफल रहेगी। कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। ऐश्वर्य के साधन मिलेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है।

👫🏻 राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। रुका धन मिलेगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। अजनबियों पर विश्वास न करें।

🦀 राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न उठाएं। प्रसन्नता रहेगी। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। व्ययों में कमी करना चाहिए।

🦁 राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
फालतू खर्च होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। वस्तुएं संभालकर रखें। आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

🙎🏻‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी।

राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे, प्रयास करें। प्रसन्नता रहेगी। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे।

🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
राजकीय बाधा दूर होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी से मतभेद। व्यवहारकुशलता से समस्या का समाधान हो सकेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।

🏹 राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से हानि होगी। आय कम होगी। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता का विशेष योग है। व्यापारिक निर्णय जल्दबाजी में न लें।

🏹 राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
राजकीय बाधा दूर होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। प्रमाद न करें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी। अधूरे पड़े काम पूरे होने के योग हैं।

🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। शत्रु परास्त होंगे। बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश लाभदायक रहेंगे। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। संतान की शिक्षा संबंधी समस्या रह सकती है।

🐋 राशि फलादेश मीन :-
यात्रा मनोरंजक रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। आय में अधिक व्यय से मनोबल कमजोर पड़ सकता है। कार्य, व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा।

आज मंगलवार है अपने नजदीक के मंदिर में संध्या 7 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में अवश्य सम्मिलित होवें |

।। 🐚 शुभम भवतु 🐚 ।।

🇮🇳🇮🇳 भारत माता की जय 🚩🚩

Spread the love