आज का पंचांग : सोमवार, 20 मार्च 2023

ज्योतिष

. ।। ॐ ।।
🚩🌞 सुप्रभातम्🌞🚩
📜««« आज का पंचांग»»»📜
कलियुगाब्द……………………5124
विक्रम संवत्…………………..2079
शक संवत्……………………..1944
रवि…………………………उत्तरायण
मास………………………………चैत्र
पक्ष……………………………..कृष्ण
तिथी………………………….चतुर्दशी
रात्रि 01.49 पर्यंत पश्चात अमावस्या
सूर्योदय…………प्रातः 06.31.52 पर
सूर्यास्त…………संध्या 06.37.18 पर
सूर्य राशि…………………………मीन
चन्द्र राशि……………………….कुम्भ
गुरु राशि…………………………मीन
नक्षत्र………………………..शतभिषा
संध्या 07.33 पर्यंत पश्चात पूर्वाभाद्रपद
योग……………………………..साध्य
दोप 04.14 पर्यंत पश्चात शुभ
करण…………………………….विष्टि
दोप 03.22 पर्यंत पश्चात शकुन
ऋतु………………………(मधु) बसन्त
दिन……………………………सोमवार

🇬🇧 आंग्ल मतानुसार :-
20 मार्च सन 2023 ईस्वी ।

⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.10 से 12.58 तक ।

👁‍🗨 राहुकाल :-
प्रात: 08.04 से 09.34 तक ।

🌞 उदय लग्न मुहूर्त :-
मीन
06:19:19 07:50:14
मेष
07:50:14 09:30:58
वृषभ
09:30:58 11:29:36
मिथुन
11:29:36 13:43:18
कर्क
13:43:18 15:59:29
सिंह
15:59:29 18:11:17
कन्या
18:11:17 20:21:57
तुला
20:21:57 22:36:34
वृश्चिक
22:36:34 24:52:45
धनु
24:52:45 26:58:22
मकर
26:58:22 28:45:29
कुम्भ
28:45:29 30:19:19

🚦 दिशाशूल :-
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें ।

☸ शुभ अंक………………..2
🔯 शुभ रंग………………सफ़ेद

चौघडिया :-
प्रात: 06.34 से 08.03 तक अमृत
प्रात: 09.33 से 11.03 तक शुभ
दोप. 02.03 से 03.33 तक चंचल
अप. 03.33 से 05.03 तक लाभ
सायं 05.03 से 06.33 तक अमृत
सायं 06.33 से 08.03 तक चंचल
रात्रि 11.03 से 12.33 तक लाभ |

📿 आज का मंत्र :-
॥ ॐ विकटाय नमः ॥

📢 संस्कृत सुभाषितानि :-
यदा न कुरूते भावं सर्वभूतेष्वमंगलम् ।
समदॄष्टेस्तदा पुंस: सर्वा: सुखमया दिश: ॥
अर्थात :
जब मनुष्य किसी भी जीव के प्रति अकल्याणकारी भावना नहीं रखता है तब उस समदृष्टि पुरुष के लिए सभी दिशाएं सुख देने वाली हो जाती हैं ॥

🍃 आरोग्यं :-
लौंग के लाभ –

7. दांत दर्द में लाभदायक –
पुरुषों को अक्सर दांत की समस्या रहती है। लौंग दांतों के लिए एक रामबाण उपचार के तौर पर काम करता है। दांतों के किटाणुओं से लड़ने, मूंह की बदबू दूर करने तथा जले-कटे घावों के लिए लौंग का तेल काफी लाभकारी है।
इसके लिए आप कॉटन बॉल लीजिए और उसे लौंग के तेल में डुबोकर दांत दर्द वाले जगह या अपने मसूड़ों पर रखिए। इससे दर्द को कम किया जा सकता है। यह एक अतिरिक्त लाभ है जो किसी भी संक्रमण को हटा देगा।

आज का राशिफल :-

🐐 राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य हो जाने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद से बचें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।

🐂 राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। विवाद से बचें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार ठीक चलेगा। आय होगी। विवेक का प्रयोग करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

👫🏻 राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। लाभ होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। प्रशंसा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रमाद न करें।

🦀 राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न लें। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

🦁 राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
तीर्थदर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण व लाभदायक रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम न लें। नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। ध्यान रखें।

🙎🏻‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग से हानि की आशंका है, सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्षोभ होगा। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। व्यापार ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।

राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
शत्रुओं का पराभव होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बन सकती है। कार्यसिद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।

🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे।

🏹 राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पारिवारिक मांगलिक कार्य हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

🐊 राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। शोक संदेश मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी के उकसाने में न आएं। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
मेहनत सफल रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धनार्जन होगा।

🐋 राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पुराने संगी-साथी व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। कार्यों में गति आएगी। विवेक का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी।

आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।

।। 🐚 शुभम भवतु 🐚 ।।

🇮🇳🇮🇳 भारत माता की जय 🚩🚩

Spread the love