बदल गया बिहारीजी के दर्शन का समय, जानिए अब कैसे होंगे दर्शन

बृज दर्शन

मथुरा/वृंदावन। होली की दौज यानि बुधवार आज से ठाकुर बाँकेबिहारी महाराज के सुबह और शाम के दर्शन का समय में बदलाव हो जायेगा।

मंदिर श्री ठाकुर बाँकेबिहारी महाराज के प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, 27 मार्च से मंदिर के पट सुबह 7.45 बजे पर खुलेंगे। 7.55 बजे श्रंगार आरती होगी और 11.55 बजे राजभोग आरती के बाद 12 बजे पट बंद होंगे।

शाम को 5.30 बजे ठाकुरजी दर्शन देंगे। रात 9.25 बजे शयनभोग आरती के बाद 9.30 बजे पट बंद होंगे।

Spread the love