केन्द्र में बिना सपा के सहयोग से नहीं बनेगी सरकार, सपा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव किशोर सिंह का स्वागत

देश

मथुरा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश सचिव ठाकुर किशोर सिंह ने कहा कि केन्द्र में बिना सपा के सहयोग से सरकार नहीं बनेगी। मथुरा-वृंदावन लाइन पर एलिवेटेड रेल लाइन बने और नीचे सड़क हो। नई बस्ती से हटाए लोगों का पुनर्वास किया जाए। जनता की आवाज को प्रदेश स्तर तक उठाया जाएगा।
यह बातें ठाकुर किशोर सिंह ने सोमवार को स्थानीय एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं। कहा सपा मुखिया स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने पार्टी को संघर्ष से शिखर का पहुंचाया है। मथुरा-वृंदावन के बीच में जो रेल परियोजना सरकार द्वारा घोषित की गई है उसमें हमारा सुझाव यह है की एलिवेटेड रेलवे लाइन और नीचे सड़क बनाई जाए। नई बस्ती के लोगों को बेसहारा कर दिया गया है उन्हें पुनर्वास किया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सड़क से संसद तक लड़ाई होगी। बारिश से शहरी क्षेत्र में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री काल की योजनाओं का नाम बदलकर फीता काटने का काम भाजपा सरकार कर रही है। 2024 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की केंद्र सरकार में अहम भूमिका होगी। आवारा सांड छुट्टा होकर किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वृंदावन कॉरिडोर में भाजपा के बड़े नेताओं को आर्थिक लाभ पहुंचाने की नियत से बनाया जा रहा है आम आदमी की सुविधा का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। सपा विकास कार्यों का हिसाब मांगेगी। इससे पूर्व नवनियुक्त प्रदेश सचिव का स्वागत पार्टी नेताओं ने किया।
सपा नेताओं ने दी बधाई
सपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह,महानगर अध्यक्ष रितु गोयल,अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महामंत्री डाक्टर राजन रिजवी,रणवीर सिंह धनगर,मुकेश सिकरवार,बॉबी खुराना, सौरभ चौधरी, रामधन गुर्जर, बल्लभ भाई कुशवाहा ,मनोज गोयल, नारायण दास यादव, हाजी फारुख,अभिषेक यादव , जितेन्द्र सिंह राजावत, ओमवीर सिंह , रानू यादव , दाऊ दयाल यादव आदि सपाईयों ने स्वागत कर ठाकुर किशोर सिंह को बधाई दी।

Spread the love