संघ के शारीरिक प्रधान कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को किया एकजुट

ब्रेकिंग न्यूज़

मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मथुरा महानगर द्वारा आयोजित शारीरिक प्रधान कार्यक्रम का शुभारंभ भगवा ध्वजारोहण और संघ प्रार्थना के साथ हुआ।

बीएसए डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम में हिंदू जागेगा,विश्व जगेगा गणगीत रवि ने प्रस्तुत किया।
स्वयंसेवकों के प्रथम गण ने सर्वप्रथम यष्टि का प्रदर्शन किया। तत्पश्चात नियुद्ध का प्रदर्शन स्वयंसेवकों के दूसरे गण ने किया ।वास्तव में जिसे लोग जूडो कराटे कहते हैं वह नियुद्ध का ही एक रूप है।और बात करने का ही एक रूप है बीच में घोष वादकों का गण करतल ध्वनि से स्वयंसेवको को उतसाहित कर रहे थे। जिसका नेतृत्व संघ के सह महानगर कार्यकर्ता विजय बंटा कारकर रहे थे।स्वयंसेवको के तीसरे गण ने दण्ड के साहसिक प्रदर्शन किय।चौथे गण ने समता जो संघ की पहचान अनुशासन के रूप में कराता है का प्रदर्शन किया।तत्पश्चात शारीरिक में सम्मिलित हुये सभी स्वमसेवकों ने सामूहिक योग व्यायाम और तिष्ठ योग का प्रदर्शन किया।

मंच पर मथुरा विभाग संघचालक डॉ बीरेंद्र मिश्र महानगर संघचालक लष्मीनारायन तथा मुख्य वक्ता बृज प्रान्त प्रचारक डॉ हरीश जी के साथ कार्क्रम के अध्यक्ष श्री राम अटल भारतीय सेना से अवकाश प्राप्त अधिकारी रहे।
अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री राम अटल ने कहा कि
सेना भी संघ का अनुशासन एक जैसा जो।
अमृत वचन शिवम जी ने तथा एकल गीत लोकेश जी ने बोला

मुख्य वक्ता के रूप में डॉ हरीश जी ने कहा शारीरिक का मतलब होता है स्वस्थ जीवन और स्वस्थ जीवन परिश्रम और उसके अभ्यास से प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे शारीरिक के कार्यक्रम संघ शिक्षा वर्गों में ही देखने को मिलते है लेकिन मथुरा महानगर के स्वमसेवकों ने अथक परिश्रम और अभ्यास करके बिना शिक्षा वर्ग के आयोजित किया।1998 में भारत ने परमाणु परीक्षण करके विश्व मे शक्ति सम्पन्न राष्ट्रों की पंक्ति में पहचान बनाई तो उसके पीछे 250 वैज्ञानिकों का एक माह का अथक परिश्रम था।
उन्होंने आगे कहा कि पांच स्वयंसेवकों से शिरू हुआ संघ आज विश्व के अनेक देशों में पहुंच गया।आज विश्व मे भारत की शक्ति बढ़ी है।शाखा के स्वयंसेवको के खेल बताते हुये उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता शाखा में नेता की खोज खेल खेलते हैं सब मंडल में खड़े होते हैं। और एक स्वयंसेवक नेता को खोजता है गलतव्यक्ति पर अगर वह हाथ रखता है तो उसे मुक्के खाने पड़ते है।और वह वह डाब देने जाता है जब तक सही नेता नही चुनता मुक्के खाता रहता है।वास्तव में यही देश की स्थिति है जनता सही नेता नहीं चुनती तो धक्के खाती रहती है।

कर्यक्रम में विभाग कार्यवाह छैल बिहारी सह विभाग कार्यवाह डॉ संजय, धर्म जागरण ब्रज प्रांत संयोजक दिनेश लवानिया,महा नगर कार्यवाहशिवकुमार सह महानगर कार्यवाह विजय बंटा शारीरिक प्रमुख दुर्गा प्रसाद बौद्धिक प्रमुख श्री ओम विभाग प्रचार प्रमुख डॉक्टर कमल कौशल विभाग व्यवस्था प्रमुख कमल किशोर, विभाग प्रचारक अरुण , महानगर प्रचारक आर्येन्द्र, महानगर विद्यार्थी प्रचारके गोविंद बिहारी विभाग कार्यकारिणी प्रमुख लालचंद वासवानी कार्यक्रम के सर्व व्यवस्था प्रमुख जगदीश मीडिया प्रभारी अजय कुमार अग्रवाल, योगेश आवा सहित बड़ी संख्या में संघ के अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम में जन सामान्य व मातृ शक्ति की बड़ी उपस्तिथि रही।

Spread the love