महाशिवरात्रि के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला घोष संचलन

टॉप न्यूज़

इकरार अली

मथुरा। अखिल भारतीय घोष दिवस महाशिवरात्रि के पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मथुरा महानगर द्वारा घोष शिव तरंग कार्यक्रम का आयोजन कर श्री कृष्ण जन्मभूमि की परंपरागत परिक्रमा स्वरूप घोष संचलन किया गया। प्रातः काल 10:00 बजे संपत के साथ ध्वजारोहण किया गया।

तत्पश्चात स्वयंसेवकों को महाशिवरात्रि एवं घोष का महत्व बताते हुए अपने उद्बोधन में सह विभाग कार्यवाह डॉक्टर संजय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में घोष एवम नाद का अत्यंत महत्व है। प्राचीन काल में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं युद्ध के समय नाद एवं घोष का वादन हुआ करता था। आज भी अनुशासन के लिए सेना सहित सभी अनुशासित बलों में घोष वादन के समय वातावरण अत्यंत तालमय हो जाता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भी घोष प्रमुख स्थान रखता है। संघ के शारीरिक कार्यक्रमों में एवं पथ संचलन में घोष महती भूमिका रहती है।

तत्पश्चात संघ के स्वयंसेवकों ने संचलन की रचना में पंक्तिबद्ध होकर संचलन प्रारंभ किया। घोष संचलन भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि से प्रारंभ होकर पोतरा कुंड, गोविंद नगर, रूपम टॉकीज ,रानी मंडी, अर्जुनपुरा, मंडी रामदास, चौक, घीया मंडी, भरतपुर गेट, दरेसी रोड, रेलवे क्रॉसिंग होता हुआ पुनः श्री कृष्ण जन्मभूमि पर आकर समाप्त हुआ। घोष संचलन में महानगर के 5 घोष दलों ने सहभागिता की। श्रीजी नगर एवं केशव नगर का श्रीजी दल, गायत्री नगर एवं द्वारकेश नगर का श्री कृष्ण दल, दीनदयाल नगर एवं यमुनानगर का दीनदयाल दल, गोकुल नगर एवं रिफाइनरी नगर का मदन मोहन दल, माधव नगर एवं महाराणा प्रताप नगर का दाऊ दयाल दल अपने अलग-अलग घोष वादन के द्वारा किरण, उदय, भूप, शिवरंजनी, चेतक, परमार्थ, मीरा, श्री राम आदि रचनाओं का वादन करते हुए चल रहे थे। संचलन मार्ग पर नागरिकों ने भारी पुष्प वर्षा व गगनभेदी उद्घोष कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के मुख्य शिक्षक श्रीओम एवम संचलन प्रमुख महानगर सह कार्यवाह विजय बंटा सराफ रहे। एकल गीत लोकेश तथा अमृत वचन शिवांशु ने प्रस्तुत किया। गण गीत माधव पुलकित एवं प्रार्थना विनोद ने की। कार्यक्रम के समापन पर सभी स्वयंसेवकों को भगवान श्री कृष्ण का प्रसाद वितरण किया गया। घोष शिव तरंग एवम संचलन कार्यक्रम में संघ के सह विभाग कार्यवाह डॉक्टर संजय, महानगर प्रचारक आरेंद्र , महानगर संघचालक लक्ष्मीनारायण, महानगर कार्यवाह शिवकुमार, शारीरिक प्रमुख दुर्गा प्रसाद सहित सवा दो सौ स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।

Spread the love