गुरूकृपा विलास कालौनी में श्रीराम कथा का आयोजन
पहला दिन : श्रोता हुए भावविभोर
मथुरा । पुरषोत्तम मास के दौरान गुरूकृपा विलास कालौनी में आयोजित श्रीराम कथा के प्रथम दिन कथा व्यास श्री शान्तनू जी महाराज के श्रोताओं को कथा सुनाई। उन्होंने कथा को आगे बढ़ते हुए कहा कि राम नाम तो अविनाशी है। दुनिया इधर से उधर हो जाए, सब कुछ बदल जाए पर यह राम नाम ज्यों का त्यों यूं ही सदा बना रहेगा। इस राम नाम की महिमा कभी भी कम नहीं होगी बल्कि दिन-प्रतिदिन इसकी महिमा बढ़ते ही जाएगी।
राम की महिमा अपरम्पार राम की महिमा अपरम्पार है। राम खुद कह गए राम से बड़ा राम का नाम। तो जो बात स्वयं राम कह गए वो कैसे गलत हो सकती है। दरअसल, जीवन का आधार ही राम नाम है। हर जगह राम नाम की महिमा का गुणगान है। राम सिर्फ एक नाम नहीं है। राम नाम सबसे बड़ा मन्त्र है। राम नाम की महिमा तो ये है की सदाशिव भोले शंकर भी राम नाम जपते रहते हैं। इसी नाम का वो हर प्रहर जाप करते रहते है। संसार चल ही राम नाम से रहा है। सूर्य, चन्द्रमा, अग्नि, वायु सभी में जो शक्ति है वह राम नाम में समाहित है।
भगवान शिव व पार्वती की सुनाई कथा भगवान शिव व पार्वती का मूल स्वरूप श्रद्धा व विश्वास है। शब्द ब्रह्मा होता है और शब्द को संभाल कर बोलना चाहिए। जीवन में अभिमान की शून्यता आ जाए तो श्रद्धा अपने आप आ जाएगी। उन्होंने कहा कि जीवन में राम नाम का बहुत महत्व है। जीवन के हर पल और हर क्षण में राम नाम चलन रहता है।
बच्चे के जन्म में श्री राम के नाम का सोहर होता है। विवाह आदि मांगलिक कार्यों के अवसर पर श्री राम के गीत गाए जाते हैं। यहां तक कि मनुष्य की अंतिम यात्रा में भी राम नाम का ही घोष किया जाता है। राम सब में बड़े हैं तथा राम में शिव और शिव में राम विद्यमान हैं। श्री राम को शिव का महामंत्र माना गया है और राम सर्वमुक्त हैं। राम सबकी चेतना का सजीव नाम है।
कथा में मुख्य रूप से प्रभात अग्रवाल पीके पीके ज्वैलर्स, मीता अग्रवाल, अनिल भाई डैªस वाले, अंजना अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, गजानंद अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अनिल अग्रवाल नौहझील वाले, प्रियांशु अग्रवाल, विकास अग्रवाल, शैलेष अग्रवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।