‘हर घर तिरंगा’ अभियान की डाक विभाग ने निकाली रैली, लोगों को किया जागरूक

टॉप न्यूज़

मथुरा। देश में शुरू हुए तिरंगा अभियान को लेकर मथुरा जनपद में भी हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान को लेकर डाक विभाग ने प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को जागरूक किया। इसी अभियान के दृष्टिगत मुख्य डाक घर में सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है।


शुक्रवार सुबह मुख्य डाकघर से प्रभात फेरी निकाली गई। साथ ही चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया। हर घर तिरंगा को लेकर लोगों को जागरूक दी। डाक विभाग के काउंटर से तिरंगा खरीदा जा सकता है। स्कूली बच्चे तिरंगा लेकर सोशल मीडिया पर भी फोटो वायरल कर रहे हैं। प्रभात फेरी में सीनियर पोस्ट मास्टर देवेन्द्र सिंह, सहायक अधीक्षक मुख्यालय सुबोध कुमार,मुकेश पालीवाल, अदिति सिंह स्टेनो, धर्मेन्द्र सिंह,रेखा शर्मा, पूनम सिंह, अमलेन्द्र कुमार सिंह,अरविंह पचौरी, भंवर सिंह, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे। सीनियर पोस्ट मास्टर देवेन्द्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को प्रभात फेरी निकाली गई। तिरंगा को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। लोग यहां सेल्फी खिंचवा रहे हैं।

Spread the love