भाजपा के सभी बूथों पर सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

टॉप न्यूज़

मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम के तहत देश को संबोधित किया गया, जिसे स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सुना। यह इस कार्यक्रम का 103 वां संस्करण था। उनका यह रेडियो कार्यक्रम सुबह 11 बजे से ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो न्यूज और मोबाइल एप पर प्रसारित किया गया।
मन की बात पर महापौर विनोद अग्रवाल ने बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कभी राजनीति पर बात नहीं की, उन्होंने हमेशा राष्ट्र और समाज की बात की। मन की बात कार्यक्रम से हमें एक दिशा मिलती है।

महाविद्या स्थित कैंप कार्यालय पर भाजपा महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में देश में हो रहे बदलावों को जनता के बीच साझा करते हैं।
महानगर संयोजक सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम महानगर के प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं ने जनता के साथ बैठकर सुना।

विभिन्न बूथों पर एमएलसी ओमप्रकाश सिंह, पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया, क्षेत्रीय मंत्री विनोद चौधरी, महानगर उपाध्यक्ष चंद्रपाल कुंतल, अवधेश उपाध्याय, चिंताहरण चतुर्वेदी, संजय गोविल, प्रमोद बंसल, कुंजबिहारी चतुर्वेदी, पार्षद नीरज वशिष्ठ, श्याम चतुर्वेदी, दीपांकर भाटिया आदि ने मन की बात कार्यक्रम सुना।

Spread the love