दिल्ली में पीएम कार्यक्रम आज बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति अध्यक्षों को बुलाया

टॉप न्यूज़

तसींगा समिति में सभी संचालक एवं अध्यक्ष महिलाएं, आभार
दिल्ली/ मथुरा। सहकारिता क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी अन्न भड़ारण योजना तथा पैक्स के कंम्प्यूरीकरण योजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज 24 फरवरी को दिल्ली में किया जाएगा। इसमें मथुरा-हाथरस के 35 सोसायटी अध्यक्ष बुलाए गए हैं। यह सभी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। सभी ने पीएम का आभार जताया है।
मथुरा एवं हाथरस की 35 सोसायटी अध्यक्षों को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रण मिला है। यह सभी दिल्ली रवाना हो गए हैं। इसमें विशेष बात यह है कि आत्मनिर्भर सहकारी समिति लि. तसींगा हाथरस यूपी पर समस्त नौ पदों पर महिलाएं निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। शायद यह उप्र और भारत में पहला एक अनूठा उदाहरण होगा जहां सभी महिलाएं संचालक हैं। यह संभव हो सका पीएम नरेन्द्र मोदी की महिला सशक्तिकरण सोच एवं दिशा निर्देशन से प्रेरित होकर। यह चुनाव गत वर्ष मार्च में हुआ था। गत वर्ष नियमानुसार हुए चुनाव में मंजू देवी,पिंकी देवी,सफेदी देवी,चित्रा देवी, प्रेम वती,मीनाक्षी, अंगूरी देवी,मधु शर्मा एवं योगेश देवी निर्विरोध संचालक चुनी गईं। महिला संचालकों ने चित्रा देवी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना है। सभी ने पीएम का आभार व्यक्त किया है। अध्यक्ष चित्रा देवी के पति मनमोहन चौधरी के अनुसार तसींगा समिति मथुरा ही नहीं बल्कि पूरे भारत वर्ष ऐसी समिति होगी जिसमें सभी संचालक एवं अध्यक्ष महिला हैं। चुनाव भी निर्विरोध हुआ था। जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष निरंजन सिंह धनगर ने बताया कि दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में 35 बहु उद्देश्यीय सहकारी सोसायटी अध्यक्षों को बुलाया गया है। मथुरा में सादाबाद एवं सहपऊ भी आता है।

Spread the love