मथुरा में आर्ट प्रदर्शनी की धूम, आयोजन की तारीफ, खरीदी जा रहीं पेंटिंग

बृज दर्शन

मथुरा। राधिका विहार स्थित आरियाना वैलनेस सेंटर पर आर्ट हाउस प्रदर्शनी को देखने लोग आ रहे हैं। धीरे-धीरे लोगों में इस प्रदर्शनी को लेकर आकर्षण बढ़ रहा है और पेंटिंग खरीदी भी जा रही हैं। कलाकारों की पेंटिंग को लोग सराहना कर रहे हैं।
शुक्रवार को इस आर्ट हाउस प्रदर्शनी का शुभारंभ सांसद हेमामालिनी द्वारा किया गया था। इसमें कलाकारों द्वारा अपनी-अपनी पेंटिंग प्रदर्शित की हैं।


पदमश्री कृष्ण कन्हाई ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन लिया और आयोजन की तारीफ की। प्रदर्शनी का उद्देश्य कलाकारों का उत्साहवर्धन एवं उनको एक मंच देना है। मथुरा के लोगों द्वारा इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया जा रहा है। पेंटिंग की जानकारी की। आरूनी की पेंटिंग की सराहना की। लोग अच्छी पेंटिंग खरीद भी रहे हैं। प्रदर्शनी से होने वाली आय का प्रयोग चैरिटी में किया जाएगा। डाक्टर रूपा गोपाल एवं डा.आशीष गोपाल आदि ने प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को पेंटिंग एवं आयोजन के बारे जानकारी दी। यहां 35 कलाकारों द्वारा अपनी-अपनी पेंटिंग प्रदर्शित की गई हैं।

Spread the love