गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन, गतका पार्टी ने दिखाए करतब, चलाया सफाई अभियान

बृज दर्शन


मथुरा। सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में गुरुद्वारा हरगोबिंद साहिब जी राधा नगर से आज नगर कीर्तन गुरु ग्रंथ महाराज की सवारी के साथ पंज प्यारों की अगुवाई में निकाला गया, जिसमें अलीगढ़ की गतका पार्टी के द्वारा अपने करतब दिखाए गए। अलग-अलग स्थानों पर नगर कीर्तन का स्वागत किया तथा लंगर बांटा गया। सफाई अभियान भी चलाया गया।


सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में गुरुद्वारा श्री हरगोबिंद साहिब जी राधा नगर कमेटी द्वारा रविवार को एक भव्य नगर कीर्तन निकाला गया जिसमें झांकियां, बैंड, गतका पार्टी, स्कूली बच्चों की झांकियां इत्यादि ने नगर कीर्तन की शोभा बढ़ायी।

नगर कीर्तन गुरुद्वारा राधा नगर से शुरू होकर कुटिया होते हुए होटल मधुबन राधा नगर बाजार, कृष्णा नगर चौराहा बिजली घर सौंख रोड होते हुए कृष्णानगर गुरुद्वारे से सनातन धर्म मंदिर वंदना पेंट मियांवाली बारात घर होते हुए राधानगर गुरुद्वारे पर समाप्त हुआ।

नगर कीर्तन में अलग-अलग स्थानों पर सरदार गुरप्रीत सिंह, शिव अरोरा, हाकिम सिंह सरदार, अशोक खुराना संजय खुराना, अशोक अरोरा, जगदीश आहूजा, आदि,समाजसेवी द्वारा स्वागत भी किया गया। समाप्ति के उपरांत गुरुद्वारा राधानगर पर गुरु का लंगर अटूट हुआ। रघुवीर सिंह ओबरॉय सरदार सरदार जितेंद्र सिंह , शिव अरोड़ा, सरदार गुरमीत सिंह, ज्ञानी महेंद्र सिंह, सरदार गुरप्रीत सिंह, पंकज अजवानी , गुरविंदर सिंह लांबा, हरविंदर सिंह सलूजा, चंदर अरोरा, उमेश जटवानी, मोनू अरोड़ा पार्षद आदि मौजूद रहे।

Spread the love