ऑब्स एवं गाइनेकोलॉजिकल सोसायटी करेगी महिला मतदाताओं को जागरूक

टॉप न्यूज़

मथुरा। आधी आबादी को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जिला मास्टर ट्रेनर एवं स्वीप सूचना प्रभारी मनीष दयाल के द्वारा का ऑब्स एवं गाइनेकोलॉजिकल सोसायटी के साथ एक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


मास्टर ट्रेनर ने कहा कि महिला चिकित्सकों का महिलाओ में विशेष प्रभाव होता है और उनको बहुत सम्मान की नजरों से देखा जाता है। उनके द्वारा दिए गए सुझावों पर अमल भी किया जाता है। हमें आशा है कि आपके प्रयास महिला मतदान प्रतिशत को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे। सोसायटी अध्यक्ष डा भावना अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव मतदान दिवस है। मतदान एक ऐसी ताकत है जिससे आप अपने देश को बदल सकते हैं। सचिव डा अनु गोयल ने कहा कि इस लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति हमारा मत है। महिलाएं अपने मत की शक्ति को पहचानें।


नीरजा गोयल ने कहा कि मतदान हमारा नैतिक अधिकार है। डा रेनू अग्रवाल ने कहा इस लोकतंत्र में महिलाओं की बराबर की भागीदारी है। डा गीतिका मित्तल ने कहा मतदान करके महिलाओं को देश के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम में डा वर्षा तिवारी,डा पुष्पा,डा हर्षिता,डा निधि,डा सोनल,डा रेनू, डा राधा,डा नीलिमा,डा शिखा आदि मौजूद रहीं।

Spread the love