वायरल वीडियो के जिस व्यक्ति को सपा जिलाध्यक्ष ने बताया था भाजपाई, उसका सपा रालोद गठबंधन से निकला संबंध

ब्रेकिंग न्यूज़

मथुरा। राधापुरम एस्टेट सोसाइटी ऑफिस के जिस अश्लील वीडियो को सपा जिलाध्यक्ष रितु गोयल ने भाजपा नेता का बताया था वह व्यक्ति सपा रालोद गठबंधन का निकला। इस बारे में गणेशरा क्षेत्र के वार्ड 43 के पूर्व भाजपा प्रत्याशी अजय शर्मा ने एसएसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अजय शर्मा ने वीडियो में दिखाए व्यक्ति का एक ऐसा फोटो भी संलग्न किया है, जिसमें वीडियो में दिखाया व्यक्ति सपा रालोद की एक सभा में मंचासीन है।

अपने शिकायती पत्र में अजय शर्मा ने अवगत कराया है कि

गत दिनों मथुरा की पोश कॉलोनी राधापुरम एस्टेट की सोसाइटी कार्यालय में हो रही कथित आपतिजनक घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसे समाजवादी पार्टी की महानगर अध्यक्ष रितु गोयल द्वारा राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही हैं। इस संबंध में उन्होंने एसएसपी को कथित रूप से एक पत्र लिखा है, जिसमें संबंधित पदाधिकारी को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बताया गया है और कहा है कि भाजपा इनको संरक्षण दे रही हैं। शिकायतकर्ता अजय शर्मा ने कहा है कि कथित वीडियो में दर्शित सोसाइटी के पदाधिकारी का भारतीय जनता पार्टी और भाजपा के किसी भी पदाधिकारी से कोई सम्बन्ध नहीं है। कथित वीडियो में दर्शित व्यक्ति कभी भी भाजपा का कार्यकर्ता नहीं रहा, वह उन्हीं की पार्टी के कार्यकर्ता रहे हैं। हाल में संपन्न हुए नगर निगम के चुनाव में लोकदल और समाजवादी पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार की सभा में उक्त पदाधिकारी के अतिरिक्त सोसाइटी के अन्य पदाधिकारी भी मंचासीन हैं। सभा के मंच की फोटो प्रति संलग्न है। यह मेरी निजी जानकारी में है क्योंकि मैं इसी वार्ड से भारतीय जनता पार्टी की ओर से पार्षद का चुनाव लड़ा था। 2 दिन से जो वीडियो वायरल हो रहा है उससे भारतीय जनता पार्टी के किसी कार्यकर्ता या पदाधिकारी का कोई लेना देना नहीं हैं, इस प्रकरण को समाजवादी पार्टी की महानगर अध्यक्ष रितु गोयल द्वारा अनावश्यक राजनैतिक रंग दिया जा रहा है। अजय शर्मा ने इस प्रकरण एवं वीडियो की जाँच करवाकर सही तथ्यों को

सामने लाया जाये।

Spread the love