अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में होंगे नगरनिगम के नए कार्यों के वर्क ऑर्डर-नगरआयुक्त

मथुरा समाचार

मथुरा। नगरनिगम मथुरा-वृंदावन में नए बोर्ड के कार्यकाल के कुल 10 करोड़ के विकास कार्यों के टेंडर हो गए हैं। इनके वर्क ऑर्डर अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में होंगे। इनमें 70 वार्डों में से प्रत्येक में कम से कम 10 लाख रुपए के कार्य पार्षदों की ओर से प्रस्तावित किए गए हैं।
इस बारे में गुरुवार को नगरआयुक्त अनुनय झा ने बताया है कि पांचवें वित्त में 10 करोड़ के कार्य होने हैं। पार्षदों ने जो जो प्रस्ताव दिए थे, उनके टेंडर हो गए हैं। इनके वर्क ऑर्डर भी जल्द होंगे। यह मान लीजिए कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में वर्क ऑर्डर हो जाएंगे। प्रत्येक वार्ड में कम से कम 10 लाख रुपए के कार्य प्रस्तावित किए गए हैं।
उन्होंने इस बात को नकार दिया है कि नगरनिगम के पास फंड की कमी है, जिस कारण कार्यों में देरी हुई है। उन्होंने बताया है कि प्रोसेस के अनुसार ही कार्य होते हैं। औपचारिकताओं को पूरा कराना आवश्यक होता है।

Spread the love