आरियाना वैलनेस पर सांसद हेमामालिनी ने आर्ट प्रदर्शनी का शुभारंभ कर पेंटिंगों को सराहा, आरूनी की पेंटिंग को निहारा

बृज दर्शन

मथुरा। राधिका विहार स्थित आरियाना वैलनेस सेंटर पर आर्ट हाउस प्रदर्शनी का शुभारंभ सांसद हेमामालिनी ने शुक्रवार को किया। इसमें 36 कलाकारों ने अपनी-अपनी 65 पेंटिंग प्रदर्शित कीं। सांसद ने कलाकारों से बातचीत कर उनकी पेंटिंग को सराहा।


शुक्रवार से शुरू हुई प्रदर्शनी में कलाकारों ने अपनी-अपनी पेंटिंग प्रदर्शित कीं। इसमें नेशनल लेबल के कलाकार अनिल सोनी, खुशबू सोनी, उमा शर्मा,देवकी कैशौरेया भारती परमार ने अपनी पेंटिंग की प्रदर्शित। इसके अलावा अन्य कलाकारों ने अपनी-अपनी पेंटिंग प्रदर्शित कीं। सांसद ने पेंटिंग के बारे में जानकारी कर उसको सराहा और प्रोत्साहित किया। इसमें विशेष रूप से आरूनी की पेंटिंग को देखा। आरूनी ने एक हजार लेगो पजल के ब्लॉक जोड़कर पेटिंग तैयार की थी। पेंटिंग में लाइब्रेरी किएट की। कृष्णा ने थ्री डी में पेंटिंग बनाई। ईशता मालपानी की पेंटिंग को सराहा गया। प्रदर्शनी देखने काफी संख्या में लोग पहुंचे और पेंटिंग के बारे में जानकारी की। कलाकारों ने अपनी-अपनी पेंटिंग के बारे में जानकारी दी।


यहां मौजूद लोगों ने कहा कि विभिन्न कलायें हमें अभिव्यक्ति का एक रचनात्मक एवं प्रेरणात्मक माध्यम प्रदान करती हैं। प्रदर्शनी में आए लोगों ने भी चित्रकला की तारीफ की। इससे पूर्व सांसद का स्वागत डाक्टर रूपा गोपाल एवं डा.आशीष गोपाल ने किया और प्रदर्शनी लगाने का उद्देश्य बताया।

Spread the love