सांसद हेमामालिनी ने माधुरी सिंह को दिया खुला समर्थन, गुरुवार को करेंगी जनसभा

मथुरा समाचार


मथुरा। सांसद हेमामालिनी गुरुवार को वार्ड 49 की भाजपा प्रत्याशी माधुरी सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगी। इस क्रम में वह डैम्पियर नगर, फ्लाई ओवर के समीप स्थित प्रत्याशी माधुरी सिंह के चुनाव कार्यालय में जनसभा करेंगी। सांसद हेमामालिनी के डैम्पियर नगर में चुनावी सभा करने को चुनावी जंग में बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रत्याशी माधुरी सिंह के पति और निवर्तमान पार्षद राजेश सिंह पिंटू ने कहा है कि उन्होंने पिछले पांच साल में जितना कार्य अपने वार्ड में कराया है, उतना कार्य नगरनिगम के किसी अन्य वार्ड में नहीं हुआ है। उन्होंने लगातार विकास कार्य तो कराया ही है, साथ ही विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया है। किसी भी विकास कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया गया है। सांसद हेमामालिनी भी डैम्पियर नगर का पूरा ध्यान रखती हैं और समय समय पर अधिकारियों को डैम्पियर नगर की समस्याओं पर निर्देश देती रहती हैं।

माधुरी सिंह का जनसम्पर्क तेज
बुधवार को वार्ड नंबर 49 के प्रमुख इलाके गुप्ता कुंज और ब्रज इन्क्लेव आदि में चुनाव प्रचार तेज किया गया। भाजपा प्रत्याशी माधुरी सिंह को स्थानीय लोगों ने आशीर्वाद देते हुए वोट देने की बात कही।
जनसम्पर्क में राजेश सिंह पिंटू, भुवन भूषण कमल, हेमंत अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, चेतन यादव, महेश ठाकुर, बृजेश सिंह बंसल एडवोकेट संजय हरियाणा, नितिन अग्रवाल, राजेंद्र सिंह होरा, लवलेश, शांतनु, नीतू शर्मा, गोपाल खन्ना, संगीता खन्ना, अभिनव सक्सेना एडवोकेट आदि क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक क्षेत्रीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love