विधायक राजेश ने गडकरी से मुलाकात कर मांगा मांट क्षेत्र का विकास

बिज़निस

मांट क्षेत्र में दो सेतु और फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग बनवाने की करी मांग

मथुरा/नई दिल्ली। भाजपा के मांट विधायक राजेश चौधरी ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री से मुलाकात कर अपने क्षेत्र के लिए दो सेतु और छाता गौमत मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए पत्र लिखकर मांग की है।
बताते चलें कि मांट क्षेत्र को लंबे अंतराल के बाद सत्ता पक्ष का विधायक मिला है। विधायक राजेश चौधरी ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की और उनसे मांट विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख मार्ग छाता से शेरगढ़, नौहझील बाईपास, बाजना गौमत बाईपास एवं चंदौस होते हुए गाजियाबाद अलीगढ़ हाईवे एनएच 91 तक जिसकी दूरी लगभग 60 किलोमीटर है, को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर फोर लेन निर्माण कराने की मांग की है। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण मार्ग है यदि यह मार्ग फोरलेन बनता है तो राजस्थान के जयपुर,दौसा,भरतपुर एवं हरियाणा के पलवल, फरीदाबाद, गुड़गांव आदि जनपदों को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, बुलंदशहर, कासगंज, बदायूं, बरेली आदि शहरों को जोड़ता है। वर्तमान में इस सड़क की स्थिति बेहद जर्जर है। बड़ी संख्या में भारी माल वाहन ट्रक इस मार्ग से होकर गुजरते हैं। यदि इसे फोरलेन कर दिया जाए तो उपरोक्त जनपदों की दूरी बहुत कम हो जाएगी। वहीं दूसरी ओर उन्होंने मांट विधानसभा क्षेत्र से गुजरने वाली यमुना नदी पर भी दो चिन्हित स्थानों पर सेतु निर्माण कराए जाने की मांग की है। उन्होंने यमुना नदी के आर-पार दो क्षेत्रों को जोड़ने के लिए यह सेतु बहुत महत्वपूर्ण कार्य करेंगे। उन्होंने ओहावा, सुरीर से स्याहारा के मध्य यमुना नदी पर हेतु पहुंच मार्ग अतिरिक्त पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य का निर्माण कराए जाने को कहा है। इसी तरह बाबूगढ़ सकराया से मांट के मध्य यमुना नदी पर सेतु बनाने की मांग की है। विधायक राजेश चौधरी ने बताया कि उनकी केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बेहद सकारात्मक मुलाकात रही। केंद्रीय मंत्री ने उनकी मांगों को शीघ्र ही पूर्ण करने का भरोसा दिया है। विधायक ने बताया कि वह मां क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

Spread the love