पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी ने किया बिजलीघर एवं हेल्प डेस्क का निरीक्षण

Uncategorized


नये विद्युत वर्टिकल व्यवस्था की समीक्षा,मथुरा जोन के चीफ इंजीनियर ने प्रगति से कराया अवगत


मथुरा। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रवीश कुमार गुप्ता (आईएएस) ने शनिवार देर शाम नई वर्टिकल व्यवस्था की समीक्षा कर कृष्णानगर बिजलीघर का निरीक्षण किया। साथ ही हेल्प डेस्क की व्यवस्था को परखा। किस प्रकार यह डेस्क कार्य करती है जानकारी ली। साथ ही एमडी ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का तुरंत निस्तारण एवं बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
पश्चिमांचल एमडी रवीश कुमार गुप्ता ने मथुरा के अधिकारियों के साथ कृष्णानगर बिजलीघर पर स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। यहां तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर रवि गुप्ता से हेल्प डेस्क से बारे में जानकारी की। बताया कि आने वाले उपभोक्ता से बातचीत कर उसकी शिकायत पूछ उसको अपनी आईडी से पोर्टल पर दर्ज की जाती है। शिकायत की कॉपी कर संबंधित अधिकारी,इंजीनियर को शिकातय भेज दी जाती है। शाम को उपभोक्ता से संपर्क कर पूछा जाता है कि आपकी शिकायत का निस्तारण हुआ या नहीं। साथ ही अधिकारियों ने भी जानकारी दी। निर्देश दिए कि विद्युत शिकायतें 1912 पर दर्ज की जाएं। साथ ही एक-दो उपभोक्ताओं से मोबाइल फोन पर फीड बैक लिया। निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द कराएं। संबंधित अधिकारी मॉनीटरिंग कर अपडेट लें। नगर निगम सभागार में नये वर्टिकल सिस्टम को लेकर समीक्षा की। पहले की व्यवस्था जानी और वर्टिकल में किस प्रकार कार्य किया जा रहा है। कैसे कार्य बांटे गए हैं। इसके बारे में पूछताछ की। एमडी मथुरा की वर्टिकल व्यवस्था एवं कार्य से संतुष्ट नजर आए।

कृष्णानगर बिजलीघर का किया निरीक्षण
पश्चिमांचल एमडी ने कृष्णानगर बिजलीघर का निरीक्षण किया और सप्लाई की स्थिति जानी। बिजलीघर पर फीडर,लोड एवं कनेक्शनों की संख्या के बारे में पूछा।

चीफ इंजीनियर ने कराया अवगत
मथुरा जोन के चीफ इंजीनियर राजीव गर्ग ने वर्टिकल व्यवस्था के बारे में अवगत कराया। समीक्षा बैठक में एमडी ने व्यवस्थाओं में और सुधार लाने के निर्देश दिए।

यह अधिकारी रहे मौजूद
समीक्षा बैठक में एसई मुदित तिवारी,एसई देहात एसके सनोरिया,एक्सईएन एके रूहेला,एक्सईएन गौरव कुमार,एक्सईएन अनिल कुमार, एसडीओ भूपेन्द्र सिंह,एसडीओ पंकज शर्मा,एसडीओ संदीप वाष्र्णेय,अंकित कौशिक आदि मौजूद रहे।

Spread the love