महापौर विनोद अग्रवाल ने यमुना घाटों पर संभाली दशहरा स्नान की व्यवस्था

बृज दर्शन

मथुरा। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मथुरा पुरी के प्राचीन पुण्य तीर्थ विश्राम घाट और यमुना महारानी के तट पर होने वाले गंगा दशहरा स्नान की सभी व्यवस्था को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वंय मौजूद रहकर प्रातः काल से ही नगर निगम मथुरा वृन्दावन के नव निर्वाचित महापौर विनोद अग्रवाल ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं सहयोगी सहित पार्षदगणों के साथ सभांला और यमुना स्नान की सभी व्यवस्थाओं के क्रियान्वयन का स्टीमर से निगरानी कर निरीक्षण किया।
इस मौके पर महापौर विनोद अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि परम्परागत रूप से माँ यमुना महारानी के प्राचीन घाटों पर होने वाले गंगा दशहरा स्नान इतनी श्रद्धा के साथ आने वाले श्रृद्वालुओं के लिए उचित सुविधाजनक व्यवस्थाएं करता हमारा कर्तव्य है। उसीक्रम में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा यमुना स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूर्ण रूप से व्यवस्थाएं की गयी और पुण्य तीर्थ विश्राम घाट के पास राजा घाट पर नगर निगम के अधिकारियों की टीम ने कैम्प लगाकर व्यवस्थाओं को संभाला।
वहीं यमुना के मुख्य घाटो व यमुनापार तट पर भी वेरिकेटिंग की समुचित व्यवस्था, गोताखोर, साफ सफाई, चेजिंग रूम, रात्रि में प्रकाश व्यवस्था एवं खोया पाया कैम्प आदि की व्यवस्था नगर निगम द्वारा की गई।
इस दौरान महापौर के साथ हिन्दूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, भाजपा जिला मंत्री कुन्ज बिहारी चतुर्वेदी, रामकिशन पाठक, प्रमोद बंसल, पार्षद संतोष पाठक, पार्षद अंकुर गुर्जर, ब्रजेश खरे, धनंजय लोधी, सुधांशु खण्डेलवाल, सुनील चतुर्वेदी, नितिन चतुर्वेदी एवं नगर के व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love