15 अगस्त तक 35 लाख वृक्षों से हरा-भरा होगा मथुरा, 22 जुलाई को वृहद अभियान

देश

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में पौधरोपण अभियान 2023 को व्यापक जनसहभागिता के साथ संचालित किये जाने का आह्वान किया गया था। जिसके तहत सभी सरकारी विभागों द्वारा 22 जुलाई को कम से कम 30 करोड़ और 15 अगस्त को 05 करोड़ पौधारोपण किया जाना है।
इस क्रम में मथुरा जिले का लक्ष्य लगभग 35 लाख है, जिसके संबंध में 22 जुलाई को वृहद पौधरोपण किया जायेगा। इसमें प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायकगण, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, पार्षद, पंचायत सदस्य, चेयरमैन, प्रधान, जनपद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पौधरोपण में भाग लेते हुए इस अभियान को सफल बनाया जायेगा। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने जनपदवासियों से आग्रह किया है कि इस अभियान में जुड़े और ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करते हुए इस ब्रजभूमि को हरा भरा बनायें।

Spread the love