मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दूसरे दिन पूरी की गोवर्धन परिक्रमा

बृज दर्शन

गोवर्धन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह शुक्रवार रात को अपनी धार्मिक यात्रा पर गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने तलहटी के प्रसिद्ध मंदिर दानघाटी मंदिर में गिरिराज महाराज की पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। शुक्रवार को दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी की पूजा अर्चना सेवायत पवन कौशिक ने विधिवत रूप से मंत्रोचारण के बीच कराई। इस मौके पर मथुरादास कौशिक, कन्हैया लाल शर्मा, राजकुमार कौशिक, सतीश कौशिक, दिनेश शर्मा आदि थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने में देरी हो रही थी इसलिए उनकी पत्नी साधना सिंह ने अकेले ही परिक्रमा शुरू की जब तक मुख्यमंत्री पहुंचते तब तक आधी परिक्रमा हो चुकी थी। इस कारण से शनिवार सुबह को गोवर्धन महाराज की परिक्रमा पूरी करके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपनी शेष गोवर्धन परिक्रमा ई रिक्शा में बैठकर पूरी की।

Spread the love