बाजना में काली मां की झांकी और विशाल रसिया दंगल का आयोजन आज

मथुरा समाचार

कस्बे में पहली बार कारगिल युद्ध की झांकियों के साथ निकलेगी 200 फुट लंबी तिरंगा यात्रा

मथुरा। हर वर्ष की भांति दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर कस्बा बाजना में वार्ष्णेय नवयुवक मंडल द्वारा अक्रूर जी महाराज की विशाल शोभायात्रा और मां काली की भव्य झांकियां सोमवार दोपहर 2:00 बजे निकाली जाएंगी। बाजना नवयुवक मंडल के कोषाध्यक्ष मनोज वार्ष्णेय और संरक्षक लखमी सेठ ने जानकारी देते हुए बताया की हर वर्ष की भांति दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर वार्ष्णेय कुलभूषण अक्रूर जी महाराज की शोभायात्रा और मां काली की भव्य झांकियां बाजना के प्रमुख मार्गों से निकाली जाएंगी। कस्बा बाजना में पहली बार कारगिल युद्ध की झांकियों के साथ 200 फुट लंबी तिरंगा यात्रा का भी आयोजन किया जा रहा है उसके बाद रात्रि 10:00 बजे से रामवीर शर्मा हाथरस और करण शर्मा हाथरस की मंडली का विशाल रसिया दंगल का आयोजन किया जाएगा।

Spread the love