तीज महोत्सव में महिलाओं ने झूले और सावन के मल्हारों का लिया आनंद

बृज दर्शन

वृंदावन। परशुराम महिला संगठन के तत्वावधान में तीज महोत्सव का आयोजन बैरागी बाबा आश्रम में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ पार्षद रश्मि शर्मा व प्रतिभा शर्मा सदस्य स्थाई लोक ने संयुक्त रूप से भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। फूलों से सुसज्जित झूले पर सभी महिलाओं ने झूले का आन्नद लिया और सावन के मल्हार गाते हुए बहनों ने एक दूसरे को झूला झुलाया। इसके साथ ही सभी बहनों ने मेहंदी प्रतियोगिता और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

मेहंदी प्रतियोगिता में रश्मि चतुर्वेदी प्रथम व राधा द्वितीयरहीं। सावन के लोक नृत्य प्रथम सुनीता शर्मा व द्वितीय पुरुस्कार हेमा त्रिवेदी ने प्राप्त किया।
प्रतिभा शर्मा ने सभी को हरियाली तीज का महत्व बताया। महिलाओं ने मनमोहक सावन गीत राधे झूलन पधारो घिर आये बदरा गाकर सभी को झूमने को मजबूर कर दिया।
इस अवसर पर सविता भारद्वाज, हेमलता देवनाथ, संध्या शर्मा, प्रीति शर्मा, निशा व्यास, सुनीता शर्मा, विमलेश शुक्ला, सुनीता अग्निहोत्री, कीर्ति शर्मा, नीलम गोस्वामी, शशि शर्मा, पूनम शुक्ला व सोनिया पीहू दास उपस्थित थीं। अध्यक्ष शशि शुक्ला ने आभार जताया।

लड्डू गोपाल जी को झूला झुलाया

रविवार को श्री गुरु कार्ष्णि कृपा धाम मोती झील पर हरियाली तीज के उपलक्ष में झूलन महोत्सव कार्यक्रम मनाया। लड्डू गोपाल भगवान को झूला में स्थापित कर सभी ने लाड़ लड़ाया। ब्रज के लोक गीतों के द्वारा लड्डू गोपाल भगवान को झूला झुलाया, महिलाओं ने हरियाली तीज पर हरे कलर के वस्त्र धारण किए हुए थे। कार्यक्रम में मीनाक्षी दत्त गौड़ ने बताया कि हरियाली तीज सुहागिन महिलाओं को बड़े धूमधाम से मनाना चाहिए। हरियाली तीज वाले दिन महिलाओं को साड़ी सुहाग का सामान आदि वितरित किया जाता है। आज यहां पर भी सुहाग की सामग्री वितरित की गई। सभी महिलाओं ने हरियाली तीज उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया।

Spread the love