प्रभात फेरी में संगत ने किया कीर्तन, स्वागत हुआ, अरदास की

बृज दर्शन

मथुरा। गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा राधानगर से प्रतिदिन प्रभात फेरी निकाली जा रही हैं। कीर्तन करते हुए संगत चलती है। रविवार को प्रभात फेरी राधानगर कृष्णानगर में शिव अरोड़ा के निवास पर पहुंची। यहां प्रभात फेरी का फूलों की वर्षा एवं आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। घर के अंदर संगत ने कीर्तन किया। शबद गायन कर सभी के भले के लिए अरदास की गई। प्रसाद वितरण किया गया। जितेन्द्र सिंह,रानी आहूजा, गुरप्रीत,ज्ञानी महेन्द्र सिंह,उमेश, चंदर,उमेश जटवानी, आदि संगत के साथ चल रहे थे। स्वागत करने वालों में शिव अरोरा,रीना अरोरा,रघु अरोरा,राजीव सिंह,मुकेश शर्मा,सुरेश सिंह,बेबी, गुरमीत,सर्वेश,लब्बी,नीतू ,सारिका भल्ला,पकंज अजवानी,दीपक दीवान आदि थे।

Spread the love