कुल्लड़ पिज्जा खाना है तो आइए विजय स्टोर चाट चौपाल पर

बिज़निस

मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में मिट्टी के कुल्हड़ में चाय या कॉफी तो आपने पी होगी लेकिन क्या कुल्हड़ में कभी कुछ खाया है। कल्पना कीजिए कोई आपको पिज्जा, पाव-भाजी, चाउमीन जैसे मील भी कुल्हड़ में परोसे तो कैसा हो। लेकिन ये सच है। पिज्जा अब मिट्टी के कुल्लड़ यानि सोंधी-सोंधी खुशबू वाले ‘कुल्हड़’ में बिक रहा है। होलीगेट गांधी आश्रम एवं ब्रजवासी चाट भंडार के सामने विजय स्टोर की चाट चौपाल में मिल रहा है। इसको लेकर खूब पंसद कर रहे हैं। मिट्टी के कुल्लड़ में पिज्जा खाने के लिए लोगों की भीड़ चाट चौपाल पर उमड़ रही है।
ऐसे तैयार होता है कुल्हड़ पिज्जा :

वेजीटेबल काटते है। इसमें सोसेज मिलाते हैं। उसमें चाट मसाला और दूसरे सीक्रेट मसाले डालते हैं। इसमें ब्रेड क्रम्स डालते हैं। इसे दो लेयर में बराबर कर कुल्हड़ में जमाते हैं। ग्राहक की डिमांड के अनुसार टॉपिंग की जाती है। अब कुल्हड़ को ओवन में डालते हैं ताकि अच्छे से चीज मेल्ट हो जाए। अब इसे सिजलिंग बनाने के लिए कुल्हड़ को फ्लेम गन से फायर करते हैं।

Spread the love