फरह। भाई दूज के पर्व पर अपने भाई को दूज खिलाने महुअन आ रही युवती की फरह पर सडक दुर्घटना में मौत हो गई । पति घायल हो गया है। उसे कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया है। महुअन के पप्पन की पुत्री आशा की एक माह पूर्व अछनेरा के गांव मुगर्रा के बाबी से हुई थी। भाईदूज पर वह बाइक पर अपने पति के साथ मायके आ रही थी। तभी फरह स्थित एलवी मोटर्स के सामने अज्ञात कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी,जिससे बाइक पर पीछे बैठी महिला उछलकर कार के नीचे आ गई और सिर पहिये के नीचे आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । बाइक सवार भी गिर गया और घिसटता चला गया। इससे वह भी बुरी तरह घायल हो गया। उसे घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमोर्तंम के लिये भेजा है। घटना की तहरीर दी गई है।