मानचित्र शर्तें पूरी न होने पर हाईवे स्थित होटल सील

मथुरा समाचार

पूर्व में हुआ था सील, मालिक ने मानचित्र के लिए किया था आवेदन

तय समयसीमा में कमियां न सुधारने पर होटल सील किया गया
मथुरा। हाईवे स्थित होटल मेंशन कोर्टयार्ड को शमन की शर्तें पूरी न करने पर सील किया गया है। जबकि पूर्व में मानचित्र स्वीकृत न होने के चलते पूर्व में भी इस होटल को सील किया गया था।
प्राधिकरण बनाम रजत गुप्ता मेंशन कोर्टयार्ड को शुक्रवार को मानचित्र शमन की शर्तें पूरा न करने के संबंध में सील किया गया। पूर्व में मेंशन कोर्टयार्ड को बिना मानचित्र स्वीकृत कर हुए निर्माण करने के कारण सील किया गया था। सील के उपरांत रजत गुप्ता द्वारा शमन का आवेदन किया गया, जिसमें शमन की शर्तें निश्चित समय में पूरी करनी थी। शर्तो को पूरी न करने के कारण स्थल के 2000 वर्ग फीट क्षेत्र को शुक्रवार को सील किया गया। कार्रवाई के दौरान
जैत पुलिस थाना इंस्पेक्टर, अवर अभियंतागण मनीष कुमार तिवारी, सर्वेश गुप्ता, अनिरुद्ध यादव, अशोक कुमार चौधरी, अनिल सिंघल और दिनेश कुमार की उपस्थिति में सील किया गया।

—–

अवैध निर्माण होने से पहले ही रोका जाए
अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता संजय हरियाणा ने कहा है कि यमुना खादर में इमारतों के निर्माण पर तुरंत रोक लगानी चाहिए। साथ ही नवनिर्माण को अनिवार्य रूप से ध्वस्त कराया जाए। खादर क्षेत्र में कोलोनाइजर कालोनियां काटकर एक तरफ तो सरकार को चूना लगाते हैं और दूसरी तरफ आम जनता के साथ ठगी करते हैं। विभागीय अधिकारी भी अपनी कमाई में लगे होते हैं, इसीलिए पहले से अवैध निर्माण को नहीं रोकते। बाद में जब ध्वस्तीकरण होता है तो नुकसान तो होता ही है।

Spread the love