भाजपा महानगर अध्यक्ष बनते ही रंगेश्वर महादेव की शरण में पहुंचे घनश्याम लोधी

टॉप न्यूज़

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रदेश भर के भाजपा महानगर और जिला अध्यक्षों की घोषणा शुक्रवार को कर दी है। इसी क्रम में मथुरा के भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी और जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय को बनाया गया है। इस बीच महानगर अध्यक्ष बनते ही घनश्याम लोधी ने रंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया।

घनश्याम लोधी वर्तमान में उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य हैं और पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री भी रह चुके हैं।
भारतीय जनता पार्टी नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी सर्वप्रथम बाबा रंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने बताया कि जो भी कुछ आज मुझे प्राप्त हुआ, मुझ पर बाबा रंगेश्वर भोलेनाथ की कृपा हुई है। इस अवसर पर उनके साथ रहे होली गेट मंडल महामंत्री विजय शर्मा, श्याम शर्मा मीडिया प्रभारी, राजेंद्र पटेल, यज्ञ दत्त कौशिक, सर्वेश चतुर्वेदी, बलराम अखंड शर्मा, गिरीश कमल कारे लोधी दिलीप सैनी पार्षद नीरज शर्मा पीयूष शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love