मथुरा । सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, सिम्स हॉस्पिटल में नवजात शिशु और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए एक नि:शुल्क पीडियाट्रिक हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। इस हेल्थ कैम्प में वरिष्ठ बालरोग विशेषज्ञ डॉ. रितेन गोयल ने लगभग 40 से अधिक बच्चों को नि:शुल्क परामर्श दिया। इसके साथ ही ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जाँचें नि:शुल्क की गई। इसके रेडियोलॉजी एवं पैथोलॉजी जाँचों पर 30% की छूट दी गयी। फ्री हेल्थ कैम्प में ज्यादातर सर्दी-जुकाम, बुखार, दस्त और स्किन की समस्या के मरीज देखे गये। कैम्प में आये हुए उपस्थित लोगों ने सिम्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. गौरव भारद्वाज और डॉ. रितेन गोयल का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सिम्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. गौरव भारद्वाज ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं, जब बच्चे स्वस्थ रहेंगे तो हमारा देश भी स्वस्थ होगा । सिम्स हॉस्पिटल में बृज क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ नवजात एवं बालरोग विभाग मौजूद है। यहाँ बालरोग विशेषज्ञ चिकित्सक और उनकी अनुभवी टीम 24 घण्टे गम्भीर बच्चों की सेवाएं के लिए तत्पर है। यहाँ बच्चों से जुड़ी सभी बीमारियों का विश्वस्तरीय इलाज उपलब्ध है। सिम्स हॉस्पिटल में 24 घण्टे सभी बीमारियों के विश्वस्तरीय इलाज के लिए अनुभवी चिकित्सक एवं अत्याधुनिक उपकरण मौजूद है। सिम्स है तो मुमकिन है।