नहीं रहे पूर्व नायब तहसीलदार सेवती लाल, भाजपा नेता को पितृ शोक

मथुरा समाचार

मथुरा। भाजपा नेता एवं प्रथम पहल फाउंडेशन के सदस्य हरीश अग्रवाल के पिता सेवती लाल अग्रवाल (पूर्व नायब तहसीलदार) का निधन गत दिवस हो गया है। वह करीब 88 वर्ष के थे। अंतिम संस्कार ध्रुव घाट पर किया गया। उनके निधन की जानकारी मिलते ही भाजपा नेताओं,विभिन्न सामाजिक संगठनों आदि ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। उठावनी उठावनी 31 मार्च को चंपा अग्रवाल बाल विद्या मंदिर डैंपीयर नगर मथुरा पर शाम चार बजे से पांच बजे तक होगी। इधर होलीवाली गली एवं आर्य समाज रोड स्थित निवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।

Spread the love