ऊर्जामंत्री ने गिनाईं प्रदेश सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियां

ब्रेकिंग न्यूज़

मथुरा। उत्तर प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने साढ़े चार सालों में कराये गये कार्यों की उपलब्धि गिनाईं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने वाले समय में और भी विकास कार्य कराएगी।
रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में ऊर्जामंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग रूपये से 361.47 करोड़ से नई सड़कों के अन्तर्गत 142.78 किमी सड़कों का निर्माण कराया गया है। 268.587 करोड़ से 2924.115 किमी सड़क गड्ढामुक्त कराई गईं हैं। कुल 136.00 करोड़ की लागत से 11.950 किमी गोवर्धन बाईपास का निर्माण कार्य 145.51 करोड़ से ओडीआर एमडीआर में 406.98 किमी राज्य मार्गों का अनुरक्षण किया है।
उन्होंने कहा कि रूपये 71.47 करोड़ की लागत से 10.40 किमी लम्बाई में राधाकुण्ड बाईपास मार्ग का निर्माण कार्य। रूपये 86.53 करोड़ की लागत से 34.89 किमी लम्बाई के चैड़ीकरण एवं सुदृढीकरण के 04 कार्य कराया गया। रूपये 11.19 करोड़ की लागत से 12 लघु सेतुओं का निर्माण कार्य रूपये 51.86 करोड़ की लागत से 2,900 किमी लम्बाई में गिर्राज जी के चारों ओर बाहरी परिक्रमा मार्ग के अवशेष भाग केएनबीजी मार्ग से मथुरा-डींग मार्ग तक का फोर लेन निर्माण कार्य कराया गया।
ऊर्जामंत्री ने बताया कि मथुरा-डींग मार्ग, प्राजिमा 94) के घनी आबादी भाग के मरम्मत एवं सुधार का कार्य और रूपये 1.11 करोड़ की लागत से 2.200 किमी लम्बाई में देवराहा बाबा आश्रम तक सम्पर्क मार्ग का नवनिर्माण कराया गया।
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा 114745 लाख रूपये से दो मंजिला टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेन्टर का निर्माण कराया गया। रूपये 39.73 करोड़ से गोवर्धन का समेकित विकास कार्य कराया गया। रूपये 26.92 करोड़ से 22 गलियों का विश्व बैंक सहायतित उप्र प्रो. पुअर परियोजना के अन्तर्गत बांकेबिहारी मन्दिर के समीपस्थ क्षेत्र का विकास कार्य कराया गया। इसके अलावा उ.प्र. ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अन्तर्गत वर्ष 2018-19 में रू0 83.04 करोड़ से 26 परियोजनाओं का विकास कार्य, वर्ष 2019-20 में रू0 133.94 करोड़ से 40 परियोजनाओं का विकास कार्य और वर्ष 2021-22 में रू0 36.05 करोड़ से 10 परियोजनाओं का विकास कार्य
उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा रूपये 21.76 करोड़ से भारत सरकार की हृदय योजनान्तर्गत कराया गया। रूपये 100.18 करोड़ से राज्य वित्त, 14 वित्त, 15 वित्त अवस्थापना विकास निधि, अमृत योजना से पार्को, नाली, सड़क एंव भवन निर्माण का कार्य कराया गया है। नगर निगम द्वारा हस्तान्तरित की अमृत/नमामि गंगे योजना, अमृत कार्यक्रम में मथुरा शहर में वाटर हाउस कनेक्शन रू० 2.69 करोड़ कार्य पूर्ण किया गया।

ऊर्जामंत्री ने बताया कि नमामि गंगे कार्यक्रम में वृन्दावन नगर में 42.82 करोड़ से एसटीपी एसपीएस, राइजिंग मेन का रेनोवेशन एवं 5 नग नाला टैपिंग का कार्य पूर्ण राज्य सेक्टर कार्यक्रम में राधाकुण्ड में रूपये 8.34 करोड़ से 4.96 किमी आरसीसी कराया गया।

Spread the love