मथुरा के डा. शौर्य को एसजीपीजीआई में हेपेटोलॉजी विभाग एलॉट, मिली बधाई

Uncategorized


मथुरा। जनरल गंज क्षेत्र के डा.अजय अग्रवाल के पुत्र डा.शौर्य अग्रवाल को सुपर स्पेशलिटी डीएम परीक्षा में अच्छी रैंक आने पर लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंज (एसजीपीजीआई) में हेपेटोलॉजी विभाग एलॉट हुआ है। लखनऊ में संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का हेपेटोलॉजी विभाग लिवर, बिलीरुबिन, और जटिल लिवर बीमारियों के इलाज के लिए प्रमुख केंद्र है। परिजनों में खुशी का माहौल है। आईएमए अध्यक्ष डा.बृजेन्द्र तिवारी,सचिव एवं सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, सिम्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डा.गौरव भारद्वाज सहित अन्य चिकित्सकों ने डा.शौर्य अग्रवाल का चयन लखनऊ के एसजीपीजीआई में हेपेटोलॉजी विभाग एलॉट होने पर बधाई दी है।
फोटो-डा.शौर्य अग्रवाल

Spread the love