लेखपाल संघ की जिला कार्यकारिणी भंग, नितिन बने संयोजक

मथुरा समाचार

मथुरा। उप्र लेखपाल संघ ने मथुरा इकाई की जनपदीय कार्यकारिणी भंग कर दी है। जबकि नवीन कार्यकारिणी के गठन तक संगठन के दायित्व निभाने के लिए संयोजक और सहसंयोजक नियुक्त कर दिए हैं।
उप्र लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ने पत्र भेजकर प्रांतीय नेतृत्व से जनपद कार्यकारिणी भंग किये जाने व संयोजक नियुक्त करने का अनुरोध किया गया था। जिसके क्रम में उप्र लेखपाल संघ ने मथुरा कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी है। लेखपाल संघ ने नितिन चतुर्वेदी लेखपाल तहसील मथुरा सदर को जिला संयोजक तथा योगेंद्र सिंह लेखपाल तहसील सदर मथुरा को सहसंयोजक नियुक्त किया है। साथ ही निर्देशित किया है कि नई कार्यकारिणी के गठन तक सभी संगठनात्मक दायित्वों का निर्वाहन एवं उच्च पदाधिकारियों के आदेशों का पालन करें तथा शीघ्र चुनाव तिथि निर्धारित कर कार्यकारिणी का गठन कराना सुनिश्चत करें।

Spread the love