यमुना में मिला युवक का शव

मथुरा समाचार

मथुरा। शनिवार सुबह पुराने रेलवे पुल के समीप यमुना किनारे पानी में अज्ञात युवक का शव मिला। इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक यमुनापार शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को यमुना से निकलवा कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष व शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक ने शरीर पर लाल रंग स्वेटर, काला पेंट पहन रखा है।युवक की शिनाख्त के प्रयास कर रहे हैं।

Spread the love