प्रदेश में बढ़ाए जाएंगे परिवहन संसाधन-दयाशंकर सिंह

टॉप न्यूज़

मथुरा। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने ब्रज समेत सम्पूर्ण प्रदेश में परिवहन सुविधाएं बढ़ाने के लिए संसाधन बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा है कि परिवहन सुविधाओं की वृद्धि के लिए प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। वृंदावन में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में भाग लेने आए उप्र परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का यमुना एक्सप्रेसवे के मांट टोल पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
बुधवार को उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग में संसाधनों को बढ़ाया जाएगा, जिससे प्रदेश की परिवहन आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों-श्रद्धालुओं के दृष्टिगत नयी बस सेवाओं पर विचार किया जा रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे पर परिवहन मंत्री का स्वागत करने वालों में राजेश सिंह पिंटू, पंडित संजय हरियाणा, प्रेमपाल सिंह, नेत्रपाल सिंह, लोकेंद्र सिंह ठाकुर, लोकेश चौधरी, सोनू सिंह, देवेश राय और नरेश सिंह सहकारी समिति संचालक उपस्थित रहे। तत्पश्चात वृंदावन कार्यक्रम पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता की।

Spread the love