गुरु गोविन्द सिंह के प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन, गुरु ग्रंथ महाराज की सवारी को देखने उमड़े लोग, झांकियां

बृज दर्शन

मथुरा। सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा हरगोबिंद साहिब राधा नगर कमेटी द्वारा रविवार को नगर कीर्तन गुरु ग्रंथ महाराज की सवारी के साथ पंज प्यारों की अगुवाई में निकाला गया। इसमें पंजाब की गतका पार्टी के द्वारा अपने करतब दिखाए गए। अलग-अलग स्थानों पर नगर कीर्तन का स्वागत और तथा लंगर बांटा गया
रविवार को एक भव्य नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें झांकियां, बैंड, गतका पार्टी, स्कूली बच्चों की झांकियां आदि ने नगर कीर्तन की शोभा बढ़ायी। नगर कीर्तन गुरुद्वारा राधा नगर से शुरू होकर कुटिया होते हुए होटल मधुबन राधा नगर बाजार, कृष्णा नगर चौराहा बिजली घर सौंख रोड होते हुए कृष्णानगर गुरुद्वारे से सनातन धर्म मंदिर वंदना पेंट मियांवाली बारात घर होते हुए राधानगर गुरुद्वारे पर समाप्त हुआ। दो पार्टियों ने करतब दिखाए।

-गतका पार्टी को दी ट्रॉफी
नगर कीर्तन में दो पार्टियों ने करतब दिखाए। गतका पार्टियों को स्वागत बतौर ट्रॉफी प्रधान रघुवीर सिंह,शिव अरोरा,जितेन्द्र सिंह पप्पू ने दी।

नगर कीर्तन का स्वागत,लंगर
नगर कीर्तन में अलग-अलग स्थानों पर सरदार गुरप्रीत सिंह, शिव अरोरा, हाकिम सिंह सरदार, अशोक खुराना , अशोक अरोरा, जगदीश आहूजा आदि समाजसेवी द्वारा स्वागत भी किया गया। समाप्ति के उपरांत गुरुद्वारा राधानगर पर गुरु का लंगर अटूट बांटा गया। रघुवीर सिंह ओबरॉय सरदार सरदार जितेंद्र सिंह , शिव अरोड़ा, सरदार गुरमीत सिंह, ज्ञानी महेंद्र सिंह, सरदार गुरप्रीत सिंह, पंकज अजवानी , गुरविंदर सिंह लांबा, हरविंदर सिंह सलूजा, चंदर अरोरा, मोनू अरोड़ा पार्षद आदि मौजूद रहे।

Spread the love