मुख्यमंत्री ने फरह में मिनी स्टेडियम की घोषणा की

टॉप न्यूज़

प्रदेश के युवा स्वरोजगार कर प्रदेश और देश को आत्म निर्भर कर रहे- योगी आदित्यनाथ
दीनदयाल धाम (फरह)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पं० दीनदयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव पर दीनदयाल धाम फरह में आयोजित विराट किसान संगोष्ठी में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित जी कहते थे हर हाथ को काम और हर खेत को पानी मिले। हर हाथ को काम का मतलब है हर युवा को उनकी क्षमता के अनुसार कार्य मिलना चाहिए। हर खेत को पानी का मतलब है, हर किसान के खेत को पानी मिल जाय। हमारे उत्तर प्रदेश की जमीन तो ऐसी ही है जो सोना भी उगल दे। हमारी केंद्र और उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार यही कर रही है।
मुख्यमंत्री ने मंच से अपनी भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि संचालित सभी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के युवा स्वरोजगार कर प्रदेश और देश को आत्म निर्भर कर रहे हैं। दूसरी ओर सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता के साथ कार्य कर युवाओं को रोजगार दे रहे हैं। आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रदेश में अनेक कार्य चल रहे हैं।
उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की चर्चा करते हुए कहा कि फिर से भारत को विश्व गुरू बनाने का का प्रधानमंत्री मोदी का विजन तैयार हो रहा है। उन्होंने कहा की अन्नदाता किसान की समृद्धि के लिए धरती माता के स्वास्थ्य की चिंता पहले किसी ने नहीं की। पहली बार 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने पहली बार मृदा परीक्षण करवा कर धरती मां के स्वास्थ्य की चिंता की है।
उन्होंने सरकार द्वारा किसानों के लिए संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं को गिनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने लघु और सीमांत किसानों का एक लाख तक ऋण को मांफ किया, जिससे अन्नदाता आत्महत्या न करे। किसान सम्मान निधि में दो करोड़ बासठ लाख किसानों का 60 हजार करोड़ की धनराशि किसानों को डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में भेज कर उनका सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि किसान खुशहाल होगा तो देश भी खुशहाल होगा।
मुख्यमंत्री योगी ने किसानों से कहा कि छाता चीनी मिल के पुनरुद्धार किया जा रहा है। मथुरा के पवित्र स्थल को तीर्थ स्थल घोषित करने की योजना युद्धस्तर पर संचालित है। कोसी में फ़ूड प्रोसेसिंग केन्द्र संचालित है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पण्डित जी के ग्राम स्वराज्य की कल्पना को कैसे साकार किया जा सकता है यह देखना है तो यहां दीनदयाल धाम में देखा जा सकता है। उन्होंने गौ संवर्धन के लिए दीनदयाल धाम समिति की प्रशंसा की और दीनदयाल धाम में संचालित प्रकल्पों की प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हर गांव को आत्म निर्भर बनाने को प्रयासरत हैं। इसके लिए हर गांव में एक खेल मैदान हो, एक ओपन जिम का निर्माण हो, हर ब्लॉक स्तर पर एक जिम का निर्माण हो, ब्लॉक स्तर एक मिनी स्टेडियम, हर जनपद में एक स्टेडियम हो कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने फरह में मिनी स्टेडियम के निर्माण की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चुनाव के दौरान लोक कल्याण के कार्य याद आते हैं, जबकि साढ़े चार वर्ष तक सोते रहते हैं। इसके विपरीत प्रधानमंत्री मोदी जी लगातार लोक कल्याण के कार्य करते रहते हैं। उन्होंने कोरोना काल का जिक्र करते हुए मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की ।
मंच पर मुख्यमंत्री योगी के साथ सांसद हेमा मालिनी, मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, स्मारक समिति अध्यक्ष मधुसूदन दादू, महोत्सव समिति अध्यक्ष ऐडवोकेट सोहन लाल शर्मा, कामधेनु गौशाला समिति अध्यक्ष महेश गुप्ता, ग्राम प्रधान सविता पाठक, दीप चंद प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।
सभा में महेंद्र शर्मा क्षेत्र प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रांत प्रचारक हरीश रौतेला, निदेशक सोनपाल, देवेंद्र शर्मा
अध्यक्ष, उ०प्र० बाल अधिकार संरक्षण आयोग, विधायक पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी, मेघश्याम, मेयर विनोद कुमार अग्रवाल, महेंद्र शर्मा कारिंदा सिंह, महेश गोयल, समिति पदाधिकारी, शिव कुमार, योगेश आवा, आचार्य ब्रजेंद्र नागर, प्रचार प्रमुख मुकेश शर्मा, अंशुल गोस्वामी, भाजपा और संघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।
मंच का संचालन मंत्री मनीष अग्रवाल ने एवं धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाठक ने किया।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने मंच पर पं० दीनदयाल उपाध्याय के चित्रपट के सम्मुख मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन किया और श्रृद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ के मंच पर आते ही जनसमूह ने खड़े होकर भारत माता की जय, पं० दीनदयाल उपाध्याय की जय के गगन भेदी नारे लगाकर स्वागत किया। संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा संघ की ध्वनि और ढोल बजाकर स्वागत किया। समिति पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्मृति चिन्ह केसरिया शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।

विराट किसान संगोष्ठी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसान सम्मान के अन्तर्गत किसान नरेश कुमार पिपरोठा, भरत सिंह कोह, राकेश कुमार महुअन, ऋषि कुमार राष्ट्रीय फैडरेशन नई दिल्ली को मंच पर ट्रैक्टर की चाबी सौंप कर सम्मानित किया।

विराट किसान सभा से पूर्व दीनदयाल धाम पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री का हेलीपेड पर विधायक पूरन प्रकाश और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों में स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने स्मारक भवन पर पहुंच कर पंडित जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने सिलाई केंद्र एवं पंचगव्य केन्द्र का भ्रमण किया।

सभा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समिति पदाधिकारियों के साथ भोजन किया।

मंच पर किसान नेताओं और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री का विशाल पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। किसान नेताओं ने हल भेंट किया।

धाम वासियों ने हवन कर मनाया जन्मदिवस
दीनदयाल धाम (फरह)। एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता, महामनीषी एवं राष्ट्रऋषि पं० दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिवस के अवसर पर दीनदयाल धाम स्थित जन्मस्थली राधाकृष्ण मंदिर परिसर में पवित्र वेद मंत्रोच्चारण के साथ हवन कर मनाया। हवन आचार्य विपिन विहारी जी आर्य के द्वारा कराया गया।
इस अवसर पर निदेशक सोनपाल सिंह, वरिष्ठ प्रचारक राजवीर, विधायक राजेश चौधरी, भाजपा नेता दिनेश शर्मा, समिति अध्यक्ष ऐडवोकेट सोहन लाल शर्मा, मनीष अग्रवाल, महेश गोयल पूर्व विधायक खैरागढ़, ठा०महीपाल सिंह, रवींद्र पाण्डेय, के के पचौरी, विजय पाठक, पुष्पेंद्र चौधरी, मुकेश शर्मा प्रचार आदि मुख्य रूप से हवन में उपस्थित रहे और मानव एवं विश्वकल्याण के लिए पवित्र अग्नि में आहुतियां दी।


रंगोली प्रतियोगिता में 233 बालिकाएं हुई शामिल
दीनदयाल धाम (फरह)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के अंतर्गत के अंतर्गत सीनियर एवं जूनियर बालिकाओं की प्रतियोगिता दीनदयाल धाम स्थित विद्यालय में आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर 1008 पूज्य स्वामी मैत्री गिरि जी महाराज के द्वारा उपस्थित बहनों को संबोधित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप के मांट विधायक राजेश चौधरी उपस्थित रहे।
रांगोली सीनियर वर्ग में 177 और जूनियर वर्ग में 56 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। विधायक राजेश चौधरी ने रंगोली स्थल पर रंगोली बना रही बालिकाओं का उत्साह वर्धन किया। विजयी प्रतिभागियों को समिति की ओर से पुरुस्कृत किया है।
इस अवसर पर रीना सिंह, कमलेश चौहान, रूबी शाक्य, दीप्ति गुप्ता, मंजू सिंह, उपमा दीक्षित, पूनम गोयल, वंदना चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Spread the love