चंदनवन में सीबीआई ने रिश्वत लेते पुरातत्व विभाग का कर्मचारी पकड़ा

ब्रेकिंग न्यूज़


मथुरा। सीबीआई की टीम ने पुरातत्व विभाग के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। टीम कर्मचारी को अपने साथ ले गई। बताया गया कि उसे डासना जेल भेजा जाएगा।
पिछले दिनों मोती कुंज एक्सटेंशन सैय्यद वाली गली में सैय्यद परिसर में कोस मीनार निकली थी। इसके बाद पुरातत्व विभाग एवं प्रशासन ने भी निरीक्षण कर जानकारी ली थी। पुरातत्व विभाग ने अपना बोर्ड लगा दिया। इसके बाद पुरातत्व विभाग के कर्मचारी आस पास के लोगों को परेशान करने लगे। कोई अपना मकान सही कराता या अन्य छोटे मोटे कार्य कराता तो यह कर्मचारी कार्रवाई का डर दिखाकर पैसे की डिमांड करते। बताया गया कि पिछले दिनों एक मोती कुंज क्षेत्र में एक आचार्य से इसी कर्मी ने पैसे की डिमांड की। पहले बात 50 हजार की हुई और बाद में मामला 40 हजार रुपये में तय हुआ। इस मामले में अमोग आचार्य ने सामाजिक कार्यकर्ता रामवीर सिंह से संपर्क किया बताया गया। रामवीर सिंह ने सीबीआई मुख्यालय बात की और घटनाक्रम के बारे में बताया। बुधवार को सीबीआई की टीम मथुरा आई। टीम में 30 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी बताए गए। चंदनवन क्षेत्र में पुरातत्व विभाग के कर्मचारी को पैसे लेने के लिए बुलाया गया। जैसे ही कर्मचारी ने रिश्वत के पैसे पकड़कर जेब में रखे उसी समय सीबीआई ने उसको हिरासत में ले लिया। टीम ने उसका मोबाइल,पेंट को सील किया। टीम उसको अपने साथ ले गए। यह भी बताया गया कि उसके घरवालों को भी बुलाया गया था। टीम हिरासत में लिए गए कर्मचारी से पूछताछ कर रही है। इसका नाम रवीन्द्र चाहर बताया गया। सीबीआई की टीम ने बातचीत करने से इंकार किया है। इस अवसर पर टीटू गुप्ता आदि मौजूद थे।

Spread the love